फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   If a candidate goes to the toilet three times, the invigilator will have to give a written reply.

Chandauli News: परीक्षार्थी के तीन बार टॉयलेट जाने पर कक्ष निरीक्षक को देना होगा लिखित जवाब

Wed, 18 Feb 2026 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
If a candidate goes to the toilet three times, the invigilator will have to give a written reply.
यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो जाएंगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से गाइडलाइन जारी कर दी गई है। यदि कोई छात्र परीक्षा के दौरान तीन से अधिक बार टॉयलेट या पानी पीने के लिए बाहर जाता है, तो कक्ष निरीक्षक को लिखित जवाब देना होगा। लखनऊ स्थित कंट्रोल रूम से जवाब मांगा जाएगा। सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जिला विद्यालय निरीक्षक को भेजी गई गाइड लाइन में कहा गया है कि परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों के बार-बार परीक्षा कक्ष से बाहर जाने पर नियंत्रण रखा जाए। यदि कोई परीक्षार्थी परीक्षा के दौरान टॉयलेट या पानी के लिए तीन से अधिक बार जाता है तो इसके लिए कक्ष निरीक्षक को लिखित में जवाब देना होगा। जिला प्रशासन ने परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली हैं। जिले में यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के लिए कुल 82 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के लिए 63755 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। हाईस्कूल में 31715 परीक्षा हैं। इसमें बालक 15833 और बालिका 15882 परीक्षार्थी शामिल हैं। इंटरमीडिएट में 32040 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठेंगे। इसमें बालक 17160 एवं बालिका 14880 परीक्षार्थी सम्मिलित हैं। इन केंद्रों पर ड्यूटी के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग से 2200 और बेसिक शिक्षा विभाग से 1800 शिक्षकों को तैनात किया गया है। परीक्षा की निगरान के लिए पांच सचल दल, पांच जोनल मजिस्ट्रेट, 16 सेक्टर मजिस्ट्रेट और सभी 82 केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक तथा सह-केंद्र व्यवस्थापक नियुक्त किए गए हैं। परीक्षा के दौरान ड्रोन कैमरे से भी निगरानी कराई जाएगी। जबकि एसटीएफ भी तैनात रहेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक की टीम सुबह 7 बजे तक परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र पहुंचाने के लिए जिम्मेदार होगी। जबकि परीक्षा समाप्त होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को निर्धारित स्थान तक पहुंचाने की जिम्मेदारी केंद्र व्यवस्थापक की होगी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया कि यूपी बोर्ड द्वारा जारी समय सारणी के अनुसार, परीक्षार्थियों को अपने केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले पहुंचना होगा। पहली पाली में हाई स्कूल के परीक्षार्थियों की परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक होगी। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। सभी परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में आने वाली दुकानें बंद रखी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed