फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Identity of dead body found from Jamsoti bandhi

जमसोती बंधी से मिले शव की हुई पहचान

Sun, 11 Jul 2021 07:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 07:30 PM IST
विज्ञापन
Identity of dead body found from Jamsoti bandhi
नौगढ़ थाना के ग्राम पंचायत लौवारी कला के जमसोती बंधी में मिले युवक के शव की शिनाख्त हो गई। मृतक की पहचान कैंट थाना क्षेत्र वाराणसी के लक्षीपुरा, घौसाबाद निवासी हरिराम पटेल के रूप के हुई। वह यहां कैसे आया ओर कैसे उसकी मौत हुई। यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

पांच जुुलाई को लौवारी कला के जमसोती बंधी में युवक का शव उतराया हुआ मिला था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। मृत युवक की तस्वीर विभिन्न थानों में भेजा गया था। वाराणसी के लक्षीपुरा निवासी सीताराम पटेल ने शव की तस्वीर देख कर पहचान अपने भाई हरिराम पटेल के रूप में की। थाने पहुंच कर उसने बताया कि बड़े भाई कुछ दिनों से अचानक घर से लापता हो गए थे। खोजबीन के बाद पता ना चलने पर कैंट थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। वह यहां कैसे आए और डूबने से मौत हुई। यह रहस्य बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed