फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   I am a cockroach, but can you accept that your work is like that of a termite?

Chandauli News: मैं कॉकरोच हूं लेकिन क्या तुम मान सकोगे दीमक सा है तेरा काम

Mon, 08 Jun 2026 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
I am a cockroach, but can you accept that your work is like that of a termite?
चकिया में चंद्प्रभा साहि​​त्यिक संस्था की ओर से आयोजित गोष्ठी में काव्य पाठ करते कवि। संवाद
चंद्रप्रभा साहित्यिक संस्था की ओर से रविवार को नगर के वार्ड नंबर 6 सिविल लाइन पूर्वी स्थित आदित्य पुस्तकालय परिसर में मासिक काव्य गोष्ठी हुई। गोष्ठी में कवियों ने अपनी रचनाओं से देश दुनिया के वर्तमान स्थिति को बयां किया। राजेश बेनजीर ने अपनी कविता के माध्यम से देश की वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डाला तुमने बोला मान लिया मैं कॉकरोच हूं, लेकिन क्या तुम मान सकोगे दीमक सा है तेरा काम। राजेश विश्वकर्मा राजू ने ऐब से होला अपने अनजान आदमी, राखे दूसरा पे हरदम धियान आदमी सुनाकर वर्तमान परिवेश में इंसानियत पर ध्यान आकृष्ट कराया। काव्य गोष्ठी की शुरुआत तेजबली अनपढ़ ने वाणी वंदना कर की।
विज्ञापन

संस्था के अध्यक्ष बेचई सिंह मालिक ने जब गैस बन ही रहि है पेट में तो कच्चा अंग चबाओ, सिलिंडर के लिए मत घबराओ,मोदी की महंगाई की महिमा सुनाकर सरकार पर व्यंग किया। जगजीवन जी, मिथिलेश सिंह, बंधु पाल बंधु, मनोज द्विवेदी मधुर, तेजबली अनपढ़, हरिवंश सिंह बवाल, अलियार प्रधान ने कविता सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed