फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Hyva truck collided with another truck in chandauli bloodied driver was extricated cutting open cabin

UP Accident: ट्रक से टकराई 100 की स्पीड से चल रही हाइवा, केबिन फाड़कर निकाला गया लहुलूहान चालक; रेफर

Fri, 09 Jan 2026 09:06 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 09 Jan 2026 09:06 PM IST
सार

UP Accident News: ट्रक से हाइवा की भिड़ंत के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। हादसा इतना भयावह था कि चालक केबिन में फंस गया। घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे निकालकर अस्पताल भेजा।

विज्ञापन
Hyva truck collided with another truck in chandauli bloodied driver was extricated cutting open cabin
घायल चालक को निकालते लोग। - फोटो : संवाद

विस्तार

Chandauli News: चंदौली के मुख्यालय स्थित मझवार रेलवे स्टेशन के समीप नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को अनियंत्रित एक हाइवा सामने चल रही ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में हाइवा चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। 

विज्ञापन


मौके पर जुटी पुलिस व आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायल चालक को केबिन से बाहर निकलने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने क्रेन के माध्यम से केबिन को चाड़कर चालक को बाहर निकाला। एंबुलेंस से जिला अस्पताल में उसे भर्ती कराया जहां उपचार के बाद चिकित्सकों ने चिंताजनक देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


बताते हैं कि अलीनगर थाना क्षेत्र के सैंगर गांव निवासी कमलेश यादव (35) अपनी हाइवा पर मिर्जापुर जिले के डगमगपुर से गिट्टी की भस्सी लादकर दरभंगा (बिहार) जा रहा था। जैसे ही वह चंदौली-मझवार स्टेशन के समीप पहुंचा कि अचानक उसकी हाइवा अनियंत्रित हो गई और सामने चल रही ट्रक से टकरा गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहुंची पुलिस

तेज आवाज के साथ हाइवा का केबिन पूरी तरह छतिग्रस्त हो गया। साथ ही चालक कमलेश केबिन के अंदर बुरी तरह फंस गया। मौके पर जुटे आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने लोगों की सहायता से आधे घंटे तक रेस्क्यू कर चालक को केबिन से निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नही मिली। 

इसके बाद उन्होंने तत्काल क्रेन बुलाकर केबिन को चाड़कर चालक को बाहर निकाला। एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहा चिकित्सकों ने इलाज के दौरान हालात गंभीर देख उसे ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इस बाबत, सदर कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में एक चालक घायल हो गया हैं। जिसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed