फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Husband murdered his wife due to illicit relations

अवैध संबंधों के चलते पति ने की थी पत्नी की हत्या

Fri, 05 Mar 2021 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Husband murdered his wife due to illicit relations
चकिया पुलिस की गिरफ्त में पत्नी की हत्या का आरोपी। - फोटो : CHANDAULI
चकिया। स्थानीय कोतवाली के इसहुल गांव में मंगलवार को विवाहिता श्वेता विश्वकर्मा (32) की गला दबाकर हुई हत्या की गुत्थी पुलिस ने शुक्रवार को सुलझा ली है। कोतवाली पुलिस ने हत्या के आरोप में विवाहिता के पति चंद्रभान विश्वकर्मा को पचवनिया गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार पत्नी के अवैध संबंधों से आजिज आकर पति चंद्रभान ने उसकी गला दबाकर हत्या की थी। गिरफ्तारी के बाद कोतवाली में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को चकिया कोतवाली में हत्या का खुलासा अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रीति तिवारी ने संयुक्त रूप से किया। एएसपी अनिल कुमार और सीओ प्रीति तिवारी ने बताया कि चंद्रभान और उसकी पत्नी श्वेता के बीच दो मार्च को किसी बात पर झगड़ा हुआ था। इसके बाद उसी दिन पति ने गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी। हत्या का जुर्म चंद्रभान ने स्वीकार कर लिया है। पुलिस के अनुसार चंद्रभान ने बताया कि उसकी पत्नी श्वेता के एक रिश्तेदार के साथ अवैध संबंध था। इसे लेकर दोनों के बीच हमेशा लड़ाई झगड़ा होता था। वहीं श्वेता अपने पति के शराब पीने तथा पान गुटखा खाने से चिढ़ती थी। सीओ ने कहा कि जुर्म कबूल करते हुए चंद्रभान ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को भोजन में सब्जी न होने को लेकर दोनों में लड़ाई झगड़ा हुआ था। इससे क्रोधित होकर चंद्रभान ने अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी। इस दौरान चंद्रभान की मां एक रिश्तेदारी में भरेहटा कला गांव गई थी और पिता स्कूल में पढ़ाने गए थे। गिरफ्तारी टीम में कोतवाल रहमतुल्लाह खान, कांस्टेबल आशुतोष चौधरी, रमेश कुमार, साधु शरण सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed