{"_id":"6751fc648832fc648c0296a4","slug":"husband-jumped-into-ganga-wifes-body-found-hanging-from-noose-chandauli-news-c-189-1-svns1010-124056-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: गंगा में कूदा पति, फंदे से लटकता मिला पत्नी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: गंगा में कूदा पति, फंदे से लटकता मिला पत्नी का शव
विज्ञापन
चंदौली। नगर पंचायत के जय प्रकाश नगर में बुधवार की रात आपसी विवाद के बाद पति ने वाराणसी के रामनगर पुल से गंगा में छलांग लगा दी। हालांकि नाविकों ने उसे बचा लिया और ट्रामा सेंटर, बीएचयू में भर्ती कराया गया। वहीं, इसी बीच उसकी पत्नी ने कमरे में फंदे से लटककर अपनी जान दे दी।
जयप्रकाश नगर निवासी प्रभात (30) की सात साल पहले चंदौली थाने के देवढील गांव के निवासी गुरुप्रसाद की पुत्री जूही (27) के साथ शादी हुई थी। उनका पांच साल का बेटा निशान और दो साल की बेटी अनन्या है। पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था। बुधवार की रात को भी दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इस बीच गुस्से में प्रभात घर से निकला वाराणसी के रामनगर-सामनेघाट पुल पर पहुंचकर गंगा में छलांग लगा दी। पास में मौजूद नाविकों ने उसे बचा लिया। घटना की जानकारी पाकर पहुंची रामनगर पुलिस ने उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया।
वहीं, विवाद के बाद पति घर से निकला तो पत्नी ने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। करीब एक घंटे बाद जब परिजनों ने दरवाजा खोलवाने की कोशिश की लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद धक्का देकर दरवाजे को खोला तो अंदर जूही का शव रस्सी के फंदे से लटक रहा था। परिजनों ने सूचना पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। सदर कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि एक महिला ने आपसी विवाद के खुदकुशी कर ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।