फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Husband going to offer Arghya to wife dies in road accident

पत्नी को अर्घ्य दिलाने जा रहे पति की सड़क हादसे में मौत

Thu, 11 Nov 2021 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Husband going to offer Arghya to wife dies in road accident
सकलडीहा। पत्नी को अर्घ्य दिलाने जा रहे थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी हरिशरण पांडेय(50) की बृहस्पतिवार की सुबह बिहार के दुर्गावती में सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी पत्नी अपने मायके बिहार के बेतरी गांव में छठ व्रत की थीं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। एक पल में ही छठ पर्व का उत्साह मातम में बदल गया। मौके पर पहुंची बिहार पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी हरिशरण पांडेय का ससुराल बिहार के कैमूर जिले के बेतरी गांव में है। उनकी पत्नी हीरामणि बच्चों के साथ अपने मायके छठ करने गई हुई थीं। बृहस्पतिवार को अर्घ्य दिलाने के लिए बाइक से हरिशरण ससुराल के लिए रवाना हुए। बिहार के दुर्गावती थाना क्षेत्र के धनेछा गांव समीप नेशनल हाईवे-2 पर डंपर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद स्थानीय लोग उन्हें इलाज के लिए वाराणसी लेकर जाने लगे। रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पति की मौत की सूचना के बाद हीरामणि गश खाकर गिर गई। परिवार में कोहराम मच गया। हरिशरण बिरला रेनू सागर के पावर प्लांट के रिटायर कर्मचारी थे। उनके दो पुत्र हैं। हादसे की सूचना के बाद सभी लोग मौके पर पहुंच गए। छठ पर्व का उत्साह एक पल में चीख पुकार और मातम में बदल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed