फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Husband died in road accident, wife injured

Chandauli News: सड़क हादसे पति की मौत, पत्नी घायल

Mon, 14 Apr 2025 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Husband died in road accident, wife injured
मोहनिया। थाना क्षेत्र के लाहुरबारी गांव के पास रविवार को दंपतिकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने पति को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे में घायल पत्नी भभुआ सदर अस्पताल भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मुन्ना कुमार गुप्ता (35) अपनी पत्नी गुड़िया देवी के साथ बाइक से कोचस जा रहे थे। लाहुरबारी पुल के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दंपति बीच सड़क पर गिर गए। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने मुन्ना गुप्ता को रौंद दियाl घटना के बाद लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस घायलों को कुदरा पीएचसी लाई। जहां डॉक्टरों ने मुन्ना गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुखिया अशोक कुमार चौरसिया ने बताया कि मुन्ना गुप्ता ही परिवार के कमाऊ सदस्य थे। उनके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। उन्होंने सरकार से परिजनों को मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed