फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Hundreds of villages stalled power, trouble

तकनीकी खराबी से धानापुर उपकेंद्र से आपूर्ति ठप

Sun, 14 Aug 2016 12:35 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sun, 14 Aug 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
Hundreds of villages stalled power, trouble
सैकड़ों गांवों में बिजली आपूर्ति ठप, परेशानी
स्थानीय विद्युत उपकेंद्र के आपूर्ति लाइन में तकनीकी खराबी आने से उपकेंद्र से जुड़े कई गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। आपूर्ति ठप होने से लोगों में नाराजगी है। विद्युत उपकेंद्र के धानापुर कस्बा, देहात, वीरासराय, हिंगुतरगढ़, आवाजापुर सहित  पांच फीडरों से इलाके के सैकड़ों गांवों में बिजली गुल है।
विज्ञापन


  उपकेंद्र के एक लाख 32 हजार केवी के लाइन में शुक्रवार 12 बजे खराबी आने से आपूर्ति बाधित हो गई। जिससे उपकेंद्र पर ही बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है। दिन भर बिजली विभाग के कर्मी फाल्ट खोजते रहे लेकिन गड़बड़ी दूर नहीं हुई। बिजली आपूर्ति न होने से बारिश के मौसम में लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


क्षेत्र के अनिल उपाध्याय, वीरेंद्र उपाध्याय, ओंकारनाथ, राकेश यादव, केदार यादव, मकबूल  खां, कलाम खां, निसार अहमद, कृष्णकांत उपाध्याय, सुहेल खां, प्रसहटा प्रधान सुरेश यादव  आदि ने बताया कि उपकेंद्र से अक्सर ही बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है।  कहा कि यदि जल्द ही बिजली आपूर्ति व्यवस्था बहाल नहीं की गई तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे। उपकेंद्र के एसडीओ राधेश्याम ने बताया कि आपूर्ति लाइन में फॉल्ट आने की वजह से पूरे इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित है, फाल्ट ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आपूर्ति व्यवस्था बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed