फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Hundreds of farmers at the purchasing center wet with rain

क्रय केंद्र पर किसानों का सैकड़ो कुंतल गेंहू बारिश से भींगा

Sun, 09 May 2021 05:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 05:25 PM IST
विज्ञापन
Hundreds of farmers at the purchasing center wet with rain
चंदौली। नवीन मंडी में किसानों से उपज खरीदने के लिए क्रय केंद्र बनाया गया है। लेकिन समुचित व्यवस्था नही होने के चलाये किसानों की गाढ़ी कमाई बर्बाद हो रही है। रविवार की सुबह अचानक हुई तेज बारिश के चलते केंद्र पर रखा किसानों का सैकड़ो कुंतल गेंहू भीग गया। क्रय केंद्र पर उपज बेचने आये किसान किसी प्रकार निजी व्यवस्था से तिरपाल के सहारे खुले आसमान में रखे गेंहू को ढकने का अथक प्रयास किये, लेकिन तेज बारिश के चलते उनका अथक प्रयास बेकार हो गया। हालांकि बारिश के दौरान केंद्र पर कोई प्रभारी किसानों की मदद करने नही पहुंचा। मायूस किसान सरकार की व्यवस्था और अपनी किस्मत को कोसते हुए नजर आए। जिले में गेहूं खरीद का कोई लक्ष्य निर्धारित नहीं है, जितना गेहूं केंद्रों पर आएगा, उसे खरीदना अफसरों की जिम्मेदारी होगी। फिरहाल जिले में पीसीएफ के 19, एफसीआइ व मंडी समिति के एक-एक और खाद्य विपणन शाखा के 15 क्रय केंद्र खोले गए हैं। मुख्यालय स्थित नवीन कृषि मंडी में चार के साथ ही ग्रामीण इलाकों और कस्बों में भी केंद्र खोले गए हैं। विभाग ने जिले में कुल 50 केंद्र खोलने की योजना बनाई है। लेकिन खरीद के साथ उपज को सुरक्षित रखने के अफसरों के दावों की पोल रविवार को हुई तेज बारिश ने खोल दिया। नवीन मंडी समिति में खाद्य विभाग के क्रय केंद्रों पर किसानों के द्वारा रखा गया सैकड़ों कुंतल गेंहू भींग गया। जबकि यहां कोई मुकम्मल व्यवस्था मौजूद नहीं रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed