{"_id":"6076ac874b1b43060c206f26","slug":"homoeopathic-doctor-dies-due-in-road-accident-in-chandauli","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंदौली: ट्रक की चपेट में आया बाइक सवार होम्योपैथिक चिकित्सक, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली: ट्रक की चपेट में आया बाइक सवार होम्योपैथिक चिकित्सक, मौके पर मौत
Wed, 14 Apr 2021 02:54 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 14 Apr 2021 02:54 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में बुधवार की दोपहर एक ट्रक ने चकिया से आ रहे बाइक सवार होम्योपैथिक के डॉक्टर को दोपहर में जोरदार टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना जिले के नौगढ़ थाना क्षेत्र के लेड़हा गांव के पास की है।
विज्ञापन
बाइक सवार की पहचान शहाबगंज के मनकपड़ा गांव के डॉ. रमाकांत कुशवाहा के रूप में हुई है। बाइक सवार की लाश लगभग आधे घंटे तक सड़क पर पड़ी रही। ट्रक के संबंध में फिलहाल पता नहीं चल सका है। घटना को अंजाम देकर वह भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वहीं मृतक के शव को सड़क से हटवाकर थाना प्रभारी नौगढ़ राम उजागीर ने जिला अस्पताल भेज दिया है। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है। हादसे के बाद से क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन
डॉ. रमाकांत कुशवाहा(64) नौगढ़ में मानव सेवा केंद्र में होम्योपैथिक चिकित्सक के पद पर तैनात थे और प्रतिदिन अपनी बाइक से अपने गांव मनकपड़ा से आया-जाया करते थे।