फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Holika Dahan at 1696 places in the district, 103 sensitive places

Chandauli News: जिले में 1696 स्थानों पर होलिका दहन, 103 संवेदनशील स्थान

Mon, 02 Mar 2026 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Holika Dahan at 1696 places in the district, 103 sensitive places
चकिया के गांधी पार्क तिराहे पर स्थापित होलिका। संवाद
पीडीडीयू नगर। जिले में 1,696 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा, जिनमें 103 स्थान संवेदनशील चिह्नित किए गए हैं। इन स्थानों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। होलिका दहन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। युवाओं ने परंपरागत रूप से अपनी-अपनी होलिकाएं ऊंची की हैं। दो मार्च की रात परंपरागत तरीके से होलिका दहन किया जाएगा। कुछ स्थानों पर महाशिवरात्रि के दिन होलिका गाड़ी गई, जबकि कुछ स्थानों पर होलिका दहन वाले दिन ही चंदा जुटाकर लकड़ी, उपले आदि एकत्र कर होलिका स्थापित कर दहन किया जाएगा। अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर ने बताया कि जिले में कुल 103 स्थानों पर होलिका दहन को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। इन स्थानों पर विशेष निगरानी की जा रही है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी थानों में शांति समिति की बैठकें कराई गई हैं।
विज्ञापन

बिजली के तार के नीचे तो बीच सड़क पर स्थापित हुई है होलिका
पीडीडीयू नगर। ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धारित स्थलों पर परंपरागत रूप से होलिका स्थापित की गई है, लेकिन शहरी इलाकों में कई स्थानों पर मानकों की अनदेखी की गई है। कहीं बिजली के तारों के नीचे तो कहीं बीच सड़क पर ही होलिका सजा दी गई है, जिससे हादसे की आशंका है।
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए कई स्थानों पर उपलों से होलिका सजाई गई है और उस पर होलिका व भक्त प्रह्लाद की प्रतिमा स्थापित की गई है। नगर में जीटी रोड पर सुभाष पार्क के समीप रंग और पिचकारी की दुकानें सजी हैं, उनके बगल में ही होलिका स्थापित कर दी गई है। नई बस्ती में सर्विस लेन के बजाय सड़क किनारे उपलों की होलिका सजाई गई है। काली महाल चौराहे पर बीच सड़क पर उपलों से होलिका बनाकर उस पर प्रतिमा स्थापित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article