फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Holi special will run for Jabalpur, Rani Kamlapati and Kota

Chandauli News: जबलपुर, रानी कमलापति और कोटा के लिए चलेगी होली स्पेशल

Wed, 05 Mar 2025 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Holi special will run for Jabalpur, Rani Kamlapati and Kota
पीडीडीयू नगर। होली पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पांच जोड़ी और स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। इसके तहत दानापुर से जबलपुर, रानी कमलापति और कोटा के लिए, जबकि जलना और पटना व गया से आनंद विहार के लिए पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। इन ट्रेनों के चलने से यात्रियों को आवागमन में आसानी होगी।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि गया-आनंद विहार सुपरफास्ट स्पेशल 31 मार्च तक रविवार को छोड़कर रोजाना गया से दोपहर बाद 14.15 बजे खुलकर अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड होते हुए शाम 17.20 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी। यहां से चलकर अगले दिन 07.10 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी आनंद विहार से 01 अप्रैल तक सोमवार को छोड़कर सुबह 08.20 बजे खुलकर रात 21.05 बजे पीडीडीयू पहुंचेगी और यहां से चलकर रात 00.30 बजे गया पहुंचेगी। इसी तरह जालना-पटना होली स्पेशल जालना से 06, 10 और 15 मार्च की रात 22.00 बजे खुलकर तीसरे दिन सुबह 05.40 बजे पीडीडीयू पहुंचेगी। यहां से चलकर 09.45 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में यह गाड़ी पटना से 08, 12 एवं 17 मार्च को शाम 15.45 बजे खुलकर रात 20.15 बजे पीडीडीयू पहुंचेगी। यहां से चलकर तीसरे दिन सुबह 05.35 बजे जालना पहुंचेगी। इसी तरह जबलपुर-दानापुर होली स्पेशल जबलपुर से 11 मार्च की रात 19.40 बजे खुलकर अगले दिन 05.40 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी। यहां से चलकर 08.45 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में यह गाड़ी 12 मार्च को दानापुर से रात 11.45 बजे खुलकर 12.18 बजे आरा, 13.08 बजे बक्सर, 15.05 बजे पीडीडीयू रूकते हुए अगले दिन 03.40 बजे जबलपुर पहुंचेगी। वहीं रानीकमलापति- दानापुर होली स्पेशल रानी कमलापति से 12 और 15 मार्च को 14.25 बजे खुलकर अगले दिन 05.40 बजे पीडीडीयू पहुंचेगी। यहां से खुलकर सुबह 08.45 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में यह गाड़ी 13 और 16 मार्च को दानापुर से 11.45 बजे खुलकर दोपहर बाद 15.05 बजे पीडीडीयू रूकते हुए अगले दिन 09.50 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी। कोटा-दानापुर होली स्पेशल 08 और 15 मार्च को कोटा से रात 21.25 बजे खुलकर अगले दिन 15.10 बजे पीडीडीयू होते हुए शाम 18.30 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 09 और 16 मार्च को दानापुर से राात 21.15 बजे खुलकर अगले दिन 02.00 बजे पीडीडीयू रुकते हुए 22.25 बजे कोटा पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed