फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   HIV positive identified in screening camp, reports of 3 awaited

Chandauli News: जांच शिविर में एचआईवी पॉजिटिव की पहचान, 3 के रिपोर्ट का इंतजार

Sat, 07 Feb 2026 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
HIV positive identified in screening camp, reports of 3 awaited
पीडीडीयू जंक्शन के एचआईवी हॉट स्पॉट का मामला पहुंचा मानवाधिकार आयोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंदौली। राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी की ओर से टीआई यूपीएनपी प्लस ने जिला मुख्यालय पर दलित बस्ती में शिविर लगाकर एचआईवी की जांच की। चार पुरुषों की जिला अस्पताल में जांच कराई गई। इसमें एक युवक में एचआईवी पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। 3 के रिपोर्ट आने का इंतजार है। इसके पूर्व शिविर 89 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान लोगों को एचआईवी से बचने के लिए जागरूक किया।
जिले में एचआईवी संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है। पीडीडीयू जंक्शन पर जांच में चार महीने में 10 लाेग एचआईवी संक्रमित पाए गए थे। इसी क्रम में अब चंदौली में शुक्रवार को आयोजित जांच शिविर में एक व्यक्ति पॉजिटिव मिला। वहीं तीन व्यक्ति एचआईवी के संभावित संक्रमित मिले हैं। इनकी पुष्टि बाकी है। शुक्रवार को जिला मुख्यालय के बस्ती में टीआईयूपीएनपी प्लस की ओर से शिविर लगाई गई। शिविर में 89 लोगों की निशुल्क एचआईवी जांच की गई। संभावित एचआईवी पॉजिटिव पाए गए व्यक्तियों की पहचान को गोपनीय रखते हुए, नियमानुसार पुष्टि जांच, परामर्श एवं उपचार के लिए संबंधित एआरटी सेंटर से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शिविर में उपस्थित सभी लाभार्थियों को प्रशिक्षित काउंसलर अर्चना ने आवश्यक परामर्श दिया। इस अवसर पर संक्रमण के कारण, लक्षण, बचाव के उपाय एवं सुरक्षित यौन व्यवहार के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। शिविर में प्रोजेक्ट मैनेजर जितेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा समुदाय को जागरूक करना ही संस्था का मुख्य उद्देश्य है। समय पर जांच और सही जानकारी के माध्यम से एचआईवी को नियंत्रित किया जा सकता है। इस मौके पर फील्ड ऑफिसर चौथी, सोनी, दुर्गेश, दिवांशु, विकास, अर्चना, सत्या, अमन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



इनसेट-
मानवाधिकार आयोग ने डीएम को कारवाई करने का निर्देश दिया
पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन में एचआईवी ‘हॉट स्पॉट’ की पुष्टि का मामला मानवाधिकार आयोग में पहुंचा। आयोग ने डीएम को कानूनी कार्रवाई का निर्देश दिया है। नगर निवासी अधिवक्ता खालिद वकार आबिद की शिकायत पर मानवाधिकार आयोग ने मामले को गंभीरता से लिया है। एक संस्था की ओर से जांच अभियान में पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर 10 लाेगों के एचआईवी पॉजिटिव पाए जाने के मामले की शिकायत नगर निवासी अधिवक्ता खालिद वकार आबिद ने मानवाधिकार आयोग से की है। 27 को शिकायत दर्ज कर राज्य मानवाधिकार आयोग ने 28 जनवरी को आदेश पारित करते हुए डीएम चंदौली को निर्देश दिया कि जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाए। आयोग ने कहा कि इतने बड़े और अत्यंत व्यस्त रेलवे जंक्शन पर प्रतिदिन हजारों यात्रियों, श्रमिकों, घुमंतू आबादी एवं कर्मचारियों की आवाजाही के बावजूद समय रहते प्रभावी रोकथाम, नियमित स्क्रीनिंग, जागरूकता एवं नियंत्रण व्यवस्था नहीं की गई, जिसके कारण संक्रमण का विस्तार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed