फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Hindi threads India's diverse forms

भारत के विविध स्वरूपों को एक सूत्र में पिरोती है हिंदी

Wed, 09 Sep 2020 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Hindi threads India's diverse forms
कंदवा। हिंदी भाषा भारत के विविध स्वरूपों को एक सूत्र में संजोने का कार्य करती है। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में भी हिंदी की भूमिका काफी महत्वपूर्ण रहीहै। कुल मिलाकर हिंदी राष्ट्र को जोड़ने की भाषा है। इसका तेजी से विकास हो रहा है। विश्व में भी इसका प्रसार बढ़ा है। जिससे हमारा दुनिया में सम्मान बढ़ रहा है।
विज्ञापन

सामाजिक,आर्थिक, धार्मिक,राजनीतिक, औद्योगिक और भाषिक स्तर पर असंख्य विविधताओं में बंटे हुए भारत की सबसे बड़ी सांस्कृतिक विशेषता है अनेकता में एकता । लोगों को एक करने में हिंदी का बड़ा योगदान है। पूरब से लेकर पश्चिम तक और उत्तर से लेकर दक्षिण तक की सारी भाषिक विविधताओं को दूर करते हुए सम्पूर्ण भारत को एक सूत्र में बांधने की अद्भुत क्षमता हिंदी भाषा में है। तभी तो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने कहा था कि मैं चाहता हूं कि सभी भाषाएं अपने अपने प्रदेशों की रानी बने रहें लेकिन हिंदी इनकी महारानी बनकर पूरे भारत पर राज करे। आज हिंदी अपनी विशेषताओं के कारण व्यापार की सबसे सशक्त भाषा है।
विज्ञापन

डॉ. समर बहादुर सिंह
प्राचार्य
मां मंशादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बरहनी
हिंदी एक वैज्ञानिक भाषा है । हिंदी को कार्यालय की भाषा बनाई जानी चाहिए। जिससे इसका विकास हो। वैसे हिंदी निरंतर प्रगति कर रही है। विश्व में इसका तेजी से प्रसार हो रहा है। यदि हम सब हिंदी का अधिकतम प्रयोग करेंगे तो इसे धार मिलेगा। हम सबको अपनी इस भाषा के प्रति प्रेम करना होगा। दूसरी भाषाओं की जानकारी अतिआवश्यक है लेकिन निज भाषा की उन्नति अनिवार्य है। जिससे सभी का विकास होगा। हिंदी सशक्त होगी तभी देश सशक्त होगा। अमर उजाला का हिंदी है हम अभियान इसमें मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. कृष्णकांत तिवारी
प्रधानाचार्य, सर्वोदय इंटर कालेज, अरंगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed