फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Hindi is our soul and our identity

हिंदी हमारी निष्ठा,हिंदी हमारी पहचान -राजेश कुमार पांडेय

Tue, 21 Sep 2021 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Hindi is our soul and our identity
पीडीडीयू नगर। पंडित दीन दयाल उपाध्याय रेल मंडल में चलाए जा रहे राजभाषा सप्ताह का समापन सोमवार को हुआ। यूरोपियन कॉलोनी स्थित अधिकारी क्लब सभागार में हिंदी में अच्छे कार्य करने वालों को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि हिंदी हमारी निष्ठा और हमारी पहचान है। हिंदी में काम करना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।
विज्ञापन

राजभाषा विभाग की ओर से आयोजित समारोह की शुरूआत मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार पांडेय ने दीप जला कर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हिंदी हमारे जीवन मूल्यों, संस्कृति और संस्कारों की संवाहक है। देश में हमारे संवाद और संपर्क की भाषा है। कहा कि हिंदी से हमारी निष्ठा जुड़ी है। पूरी दुनिया में भारतीयों की पहचान हिंदी से है। हमें अपने सरकारी काम-काज में हिंदी को प्राथमिकता देनी होगी। अपर मंडल रेल प्रबंधक प्रथम राकेश कुमार रौशन ने कहा कि मंडल में हिंदी में काम करने का पूरा वातावरण है। उन्होंने मंडल में हिंदी में हो रहे काम पर संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी और एडीआरएम द्वितीय अतुल कुमार ने कहा कि हमारा प्रयास होना चाहिए कि हम अपना सरकारी कार्य हिंदी में ही निपटाएं। इसके पूर्व शिवानी जैस ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। इस मौके पर डीआरएम ने राजभाषा सप्ताह के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता 38 रेलकर्मी तथा 15 अधिकारियों को नकद पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र दिया। धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी दिनेश चंद्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed