{"_id":"570418af4f1c1b2833c8170e","slug":"highway-jammed","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे दिन भी हाईवे रहा जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे दिन भी हाईवे रहा जाम
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
Updated Wed, 06 Apr 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
वाहनों की कतार लगी रही।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को दो ट्रकों का गुल्ला टूटने से सैयदराजा-जमानियां राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को देर रात तक जाम लगा रहा। जिससे स्कूली और सवारी वाहन नहीं चले। इधर जाम में फंसे ट्रक चालकों समेत प्रतिदिन यात्रा करने वाले राहगीरों और स्कूली बच्चों को भी कठिनाई का सामना करना प़ड़ा।
रविवार की रात से लगा जाम मंगलवार को सैयदराजा से जमानियां तक करीब 25 किलोमीटर तक जा पहुंचा। मार्ग पर गड्ढे होने के चलते मात्र दो किलोमीटर के दायरे में एक दर्जन वाहनों के गुल्ले और कमानी टूट चुके हैं। इससे जाम के जल्द समाप्त होने की संभावना नहीं दिख रही है। रविवार की रात आठ बजे डेहरी से बालू लादकर गाजीपुर जा रहे दो ट्रकों के गुल्ले अमड़ा गांव के पास पुलिया के दोनों छोर पर टूट गए थे। गुल्ला टूटने से सोमवार को ही तलाशपुर मोड़ से लोकमनपुर फाटक तक करीब 20 किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ था, जो मंगलवार को धीरे-धीरे बढ़ते हुए जमानियां तक पहुंच गया। इसे लेकर चालकों ने सोमवार की दोपहर प्रदर्शन भी किया था। लेकिन विभाग और ठेकेदार द्वारा जाम हटवाने की दिशा में कोई प्रयास नहीं किया गया। चालकों का कहना था कि अगर सड़क में बने गड्ढों को गिट्टी से भी पाट दिया जाता तो जाम से निजात मिल जाती।