{"_id":"6345c7caa1c5ea7c9300adfa","slug":"high-voltage-current-landed-in-the-office-electronic-equipment-worth-two-lakhs-burnt-chandauli-news-vns678486269","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यालय में उतरा करेंट, दो लाख के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यालय में उतरा करेंट, दो लाख के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जले
विज्ञापन
सकलडीहा। स्थानीय कस्बा स्थित कृषि उपसंभाग केंद्र पर लगी स्ट्रीट लाइट में एचटी तार सट जाने से मंगलवार की सुबह कार्यालय में हाईवोल्ट करेंट उतर आया। इससे कार्यालय में रखे कंप्यूटर सेट सहित लाखों रुपये मूल्य के इलेक्ट्रानिक उपकरण जल गए। सूचना पर पहुंचे एसडीएम ने मौका मुयाअना किया। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को तत्काल व्यवस्था सुधारने का निर्देश दिया।
बिजली उपकेंद्र के समीप कृषि उपसंभाग केंद्र का नवनिर्मित भवन है। कृषि उपसंभाग कार्यालय के बगल से हाईटेंशन तार गुजरा है। इसे हटाने के लिए कृषि विभाग के अधिकारियों ने कई बार एसडीएम और बिजली विभाग के अधिकारियों से गुहार लगाई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। मंगलवार की सुबह तेज हवा चलने लगी। ऐसे में कृषि उपसंभाग केंद्र पर लगे स्ट्रीट लाइट में हाईटेंशन तार सट गया। इससे उपसंभाग केंद्र में हाईवोल्ट करेंट दौड़ गया। हाईवोल्ट करेंट के कारण तीन कंप्यूटर सेट, इन्वर्टर, बैटरी आदि जल गए।
कृषि विभाग के अधिकारी विजय सिंह, विजय यादव, कंप्यूटर आपरेटर धर्मेन्द्र, अजीत सिंह, जितेन्द्र आदि ने कार्यालय के बाहर भाग कर जान बचाई। घटना की जानकारी होने पर एसडीएम मनोज पाठक मौके पर पहुंचकर विभागीय लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए तत्काल ठीक कराने का निर्देश दिया। एसडीएम ने कहा कि हाईटेंशन तार के कारण उपकेंद्र में करेंट उतरने से नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
कृषि उपसंभाग केंद्र में हाईटेंशन करेंट उतरने से कंप्यूटर में फीड पांच हजार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के किसानों का सारा डाटा सहित अन्य डाटा गायब हो गया है।