फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   High tension wire was broken, death of old man due to being hit

टूटकर गिरा था हाईटेंशन तार, चपेट में आने से वृद्ध की मौत

Sun, 19 Jun 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
High tension wire was broken, death of old man due to being hit
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नई सट्टी में शनिवार की शाम जर्जर होकर टूटी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कोतवाली ले आई और आगे की कार्रवाई में जुट गई। वृद्ध की मौत से नाराज लोगों ने बिजली विभाग पर आरोप लगाया कि तार टूटने के बाद विभाग के लोगों को कई बार फोन किया लेकिन किसी से बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन

बिजली विभाग के तमाम दावों के बाद भी नगर में जर्जर तारों का जाल बिछा हुआ है। अधिकारियों की लापरवाही के चलते आये दिन जर्जर तार टूटकर नीचे गिरते रहते है। शनिवार की शाम मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नई सट्टी में नाले के ऊपर से गुजरा हाईटेंशन जर्जर तार टूटकर गिर गया। इसके बाद लोगों ने विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों को बिजली आपूर्ति बंद करने के लिए लगातार फोन किया लेकिन किसी ने भी फोन रिसीव नहीं किया। इस बीच गली से निकल रहे बुजुर्ग जयराम दास (70) हाईटेंशन तार की चपेट में आ गये। लोगों ने बताया कि हाईटेंशन तार की चपेट में आने से बुजुर्ग की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद विभाग ने बिजली आपूर्ति बंद की। वहीं सूचना मिलते ही मुगलसराय कोवताली प्रभारी निरीक्षक बृजेशंचद्र तिवारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गये। इसके बाद पुलिस शव को कोतवाली ले आई और आगे की कार्रवाई में जुट गई। जयराम दास अपने पुत्र हरीश के साथ न्यमहाल में किराये के मकान पर रहते थे। मौके पर मौजूद सभासद सुनील विश्वकर्मा ने इस घटना के लिए बिजली विभाग को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि जर्जर तारों के नहीं बदले जाने से आये दिन हादसे होते रहते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed