फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   High speed auto overturned in pit, four injured including three women

बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, छह घायल

Sun, 18 Jul 2021 08:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 08:15 PM IST
विज्ञापन
High speed auto overturned in pit, four injured including three women
अलीनगर थाना क्षेत्र के लौंदा गांव में शनिवार की देर शाम मोबाइल में गेम खेलने को लेकर दो पक्ष के बच्चों में विवाद हो गया। यह इतना बढ़ा कि परिजनों में मारपीट हो गई। इस घटना में कुल छह लोग घायल हो गए। सभी का इलाज पास के अस्पताल में कराया जा रहा है। दोनों पक्ष से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, एक परिवार के बच्चे दूसरे परिवार में मोबाइल देखने और गेम खेलने के लिए जाते थे। शनिवार को भी बच्चे गए थे। वहां मोबाइल देखने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों परिवार आपस में भी मारपीट कर लिए। इस घटना में एक पक्ष से 21 वर्षीय मंजू घायल हो गईं। वहीं दूसरे पक्ष से राजकुमारी देवी ने बताया कि वह अपने कुछ परिजनों के साथ पड़ाव रिश्तेदारी में गई थी। इसी बीच मारपीट हो गई। इसमें रितु देवी (33), राहुल सेठ (25), अभिषेक सेठ (17), आकाश सेठ (14) व सानिया (12) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। रितु देवी ने आरोप लगाया कि उनके गले से मंगलसूत्र, घर में रखे आभूषण व कुछ नगदी भी साथ लेकर चले गए। इस संबंध में सीओ सदर रामवीर सिंह ने बताया कि बच्चों के मोबाइल देखने केे लेकर हुए विवाद के दौरान मारपीट हो गई। पीड़ित पक्ष की ओर से मिली तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed