फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   High speed auto overturned in pit, four injured including three women

गड्ढे में पलटा तेज रफ्तार ऑटो, तीन महिलाओं सहित चार घायल

Sun, 18 Jul 2021 07:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 07:39 PM IST
विज्ञापन
High speed auto overturned in pit, four injured including three women
नौगढ़ थाना क्षेत्र के दिलबगरा पहाड़ी के समीप रविवार की शाम तेज रफ्तार से आ रहा ऑटो गड्ढे में पलट गया। दुर्घटना में ऑटो में सवार तीन महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां एक महिला के दोनों पैरों में गंभीर चोट देख डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र स्थित सब्जी मंडी के समीप नई बस्ती में रहने वाला शिवकुमार अपने परिजनों के साथ रिश्तेदारी में क्षेत्र के बाघी गांव जा रहा था। ऑटो में महिला और बच्चे सवार थे। थाना क्षेत्र के लौवारी गांव से आगे कुछ दूर दिलबगरा पहाड़ी से उतरने के दौरान सामने से आ रहे पिकअप से बचने के चक्कर में ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गया। इससे ऑटो में सवार राम दुलारे की पत्नी कलावती सहित ललिता व रीना गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं ऑटो के चालक को भी चोट आ गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed