फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   High-mast LED light installed at Bhishampur pond; villagers express happiness.

Chandauli News: भीषमपुर पोखरे पर लगी हाईमास्ट एलईडी लाइट, ग्रामीणों ने जताई खुशी

Fri, 10 Jul 2026 02:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
High-mast LED light installed at Bhishampur pond; villagers express happiness.
विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत भीषमपुर स्थित पोखरे पर 200 वाट की हाईमास्ट एलईडी लाइट लगाई गई है। राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह के प्रयास से कराए गए इस कार्य पर ग्रामीणों ने खुशी जताई है। शिक्षक संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता ने बताया कि उनके अनुरोध पर पोखरे पर हाईमास्ट लाइट स्थापित कराई गई है। इससे छठ महापर्व के दौरान व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं को बेहतर प्रकाश व्यवस्था मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस पोखरे पर छठ पूजा के लिए पहुंचते हैं। हाईमास्ट लाइट लगने से घाट पर सुरक्षा और सुविधा दोनों बढ़ेंगी। उन्होंने जनहित के इस कार्य के लिए राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि प्रकाश व्यवस्था होने से गांव में आयोजित सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों में भी लोगों को सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर कन्हैया मल्लाह, रामजी सोनकर, किसन शर्मा, राजेश शर्मा, प्रदीप गुप्ता, चंदन गुप्ता, भरत मौर्य, अनिल प्रजापति, सुनील प्रजापति, मुकेश सोनकर सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed