फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Help to stop child labor

बाल श्रम रोकने में सहयोग दें

Mon, 13 Jun 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Mon, 13 Jun 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
Help to stop child labor
गोष्ठी में बोलते श्रम अधिकारी
अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम विरोध दिवस के अवसर पर रविवार को मुंसिफ कटरा स्थित श्रम विभाग के कार्यालय पर गोष्ठी हुई। इसमें  वक्ताओं ने बाल श्रम को एक कुप्रथा बताया और इसमें सरकारी प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए इस कुप्रथा को समाप्त करने के लिए सहयोग का आह्वान किया। 
विज्ञापन

इस मौके पर सपा मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष सूर्यनाथ यादव ने कहा कि बाल श्रम के कारण तमाम ऐसे बच्चे हैं जिनका बचपन छिन चुका है। प्राय: होटल, ढाबों, चाय की दुकानों समेत तमाम निजी प्रतिष्ठानों व संस्थानों पर बच्चों से काम कराया जा रहा है। बच्चों से काम कराना कानूनन अपराध है। हम सभी को दृढ़ संकल्पित होना होगा कि बच्चों से श्रम न कराएं और ना ही दूसरों को ऐसा करने दें। जिला श्रम प्रवर्तन अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि बाल श्रम को रोकने के लिए सरकार की ओर से तमाम कवायदें की जा रही हैं, लेकिन इसे पूर्ण रूप से सफल बनाने के लिए आम जन का सहयोग बहुत जरूरी है। जब तक लोगों की सोच नहीं बदलेगी, इस कुप्रथा को पूरी तरह से समाप्त कराना मुश्किल है। इसके अतिरिक्त चकिया ब्लाक से आए 50 श्रमिकों का पंजीयन भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत किया गया। इस मौके पर रामप्यारे यादव, सीटू, गनेश विश्वकर्मा, प्रमोद पांडेय, गुलाब चन्द आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed