फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Heavy vehicles will not travel to Varanasi via the PDDU Nagar-Padao route.

Chandauli News: पीडीडीयू नगर-पड़ाव के रास्ते वाराणसी नहीं जाएंगे भारी वाहन

Sun, 23 Aug 2026 01:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Heavy vehicles will not travel to Varanasi via the PDDU Nagar-Padao route.
पीडीडीयू नगर। सावन के चौथे सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ देखते हुए पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। इसके तहत 11 जगहों पर रूट डायवर्जन किया गया है। यह व्यवस्था शनिवार की रात आठ बजे से 25 अगस्त की सुबह छह बजे तक लागू रहेगी। इस दौरान वाराणसी की ओर जाने वाले वाहनों को अलग-अलग स्थानों से डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस विभाग की विज्ञप्ति के अनुसार चंदौली से वाराणसी जाने वाले भारी और मालवाहक वाहनों को आलमपुर अंडरपास से डायवर्ट कर एनएच-19 के रास्ते अखरी बाईपास भेजा जाएगा। बिहार, चंदौली और बबुरी की ओर से आने वाले वाहनों को गोधना चौराहे से डायवर्ट कर एनएच-19 से अखरी बाईपास भेजने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

वहीं, अलीनगर-चंदौली की ओर से वाराणसी जाने वाले वाहनों को गंजी प्रसाद चौराहा (चकिया तिराहा) से गोधना चौराहे की ओर भेजा जाएगा। इसके बाद वाहन एनएच-19 होते हुए अखरी बाईपास से वाराणसी जाएंगे। पीडीडीयू नगर से पड़ाव होते हुए वाराणसी जाने वाले भारी वाहनों को रामनगर की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदौली से जौनपुर, गाजीपुर और आजमगढ़ जाने वाले कार, मालवाहक और छोटे वाहनों को पंचफेड़वा रिंग रोड से भेजा जाएगा। कटरिया तिराहे से रामनगर-पड़ाव की ओर ट्रक और मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। रामनगर से पड़ाव की ओर आने वाले पीडीडीयू नगर जाने वाले वाहनों को साहूपुरी तिराहे से एफसीआई तिराहे की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
हाईवे से लंका मैदान तिराहा होते हुए पड़ाव आने वाले ट्रक और मालवाहक वाहनों को लंका मैदान पर ही रोक दिया जाएगा। कटरिया और रामनगर की ओर से पड़ाव होकर वाराणसी अथवा पीडीडीयू नगर जाने वाले वाहनों को पीएससी तिराहे से कटरिया-एनएच-19 की ओर भेजा जाएगा। कोयला मंडी से भारी वाहनों को पड़ाव की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी।

नवही नहर पर निर्माणाधीन पुलिया के कारण धरौली और चकिया की ओर से दोपहिया व हल्के वाहनों से आने वाले श्रद्धालु नवही चौराहे से करीब 200 मीटर उत्तर स्थित छोटी पुलिया से कस्बा चंदौली पहुंचकर एनएच-19 से अपने गंतव्य की ओर जाएंगे। वहीं भारी, चारपहिया और हल्के वाहनों को नवही चौराहे से भगवानपुर तालाब होते हुए एनएच-19 के रास्ते भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed