फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Heavy vehicles banned on six routes, route diversion will also be in place

Chandauli News: छह मार्गों पर भारी वाहन प्रतिबंधित, रूट डायवर्जन भी रहेगा

Sun, 11 Aug 2024 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Heavy vehicles banned on six routes, route diversion will also be in place
चंदौली। सावन के चौथे सोमवार को देखते हुए यातायात पुलिस ने शनिवार की रात आठ बजे से जिले के छह मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया। वहीं, कई मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू किया गया है। यह व्यवस्था मंंगलवार की रात आठ बजे तक प्रभावी रहेगी।
विज्ञापन




एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि चंधासी कोयला मंडी से दुलहीपुर होकर पड़ाव चौराहे, रामनगर, पीएसी तिराहा कटेसर से सारूपुरी की तरफ, आलमपुर अंडर पास से अलीनगर सकलडीहा की तरफ, गोधना चौराहे से गंजी प्रसाद चौराहे की तरफ, पड़ाव से राजघाट पुल की तरफ और कटरिया तिराहे से रामनगर पड़ाव मार्ग सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन

वहीं, अलीनगर के तरफ से गंजी प्रसाद चौराहे से पड़ाव, वाराणसी की तरफ जाने वाले वाहनों को गोधना चौराहे से एनएच-19 की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। रामनगर से पड़ाव जाने वाले सभी प्रकार के भारी वाहनों को पीएसी तिराहे से कटरिया एनएच 19 की तरफ मोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारी वाहनों के प्रतिबंध के साथ ही चंदौली से आने वाले सभी प्रकार के वाहन जो आलमपुर अंडरपास, आलमपुर तिराहा, चकिया तिराहा और मुगलसराय होते हुए वाराणसी की तरफ जाएंगे। उन वाहनों को आलमपुर अंडरपास से ही मोड़ दिया जाएगा। यहां से सभी वाहन एनएच-19 हाइवे से होते हुए अखरी बाईपास से वाराणसी जाएंगे। बिहार, चंदौली और बबुरी की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के वाहन जिन्हें मुगलसराय होते हुए वाराणसी जाना है वे सभी वाहनों को गोधना चौराहा से मोड़ कर एनएच-19 हाइवे होते हुए अखरी बाईपास से वाराणसी जाएंगे। अलीनगर चंदौली की तरफ से आने वाले सभी वाहन जो वाराणसी की ओर चकिया तिराहा, मुगलसराय नगर और पड़ाव होते हुए जाने वाले वाहन चकिया तिराहे से गोधना चौराहे से मुड़कर एनएच-19 से अखरी बाईपास से वाराणसी जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed