फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Heavy rain accompanied by strong winds, temperature dropped by one degree Celsius

Chandauli News: तेज हवाओं के साथ हुई बारिश, एक डिग्री सेल्सियस कम हुआ तापमान

Tue, 06 May 2025 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain accompanied by strong winds, temperature dropped by one degree Celsius
पीडीडीयू नगर। जिले में सोमवार की रात मौसम फिर बदल गया। तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश होने से मौसम सुहाना हाे गया। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस था, जबकि सोमवार को एक डिग्री सेल्सियस घटकर 34 पर पहुंच गया। बारिश से इससे शादी समारोहों में लोग परेशान रहे। रविवार की दोपहर में चली आंधी और बारिश के बाद मौसम सामान्य हो गया था। सोमवार को दोपहर में मौसम में गर्मी रही लेकिन रात में अचानक मौसम बदल गया और मूसलाधार बारिश हुई। रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक करीब एक घंटे तक हुई इस बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। लेकिन बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया। सोमवार को तेज लगन थी और शादी विवाह के आयोजन रहे, लेकिन बारिश के कारण बरात निकलने, द्वारपूजा आदि में परेशानी हुई। बारिश से तापमान में गिरावट आई। सोमवार को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहा। इससेे पहले रविवार को अधिकतम 35 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया था। शनिवार को अधिकतम 36 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार के अनुसार, आने वाले दिनों में भी बारिश होने की संभावना है। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि मौसम की जानकारी लेते रहें और आवश्यक सावधानियां बरतें। उन्होंने कहा कि इस बारिश से फसलों को भी लाभ होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed