फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Heartfelt tribute to the dead farmers

लखीमपुर में मृत किसानों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Wed, 03 Nov 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Heartfelt tribute to the dead farmers
पीडीडीयू नगर। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को नगर स्थित सपा कार्यालय पर हुई। इसमें लखीमपुर खीरी में भाजपा के केंद्रीय राज्य मंत्री के पुत्र के वाहन से कुचलकर किसानों की हुई मौत पर रोष व्यक्त किया गया। इस दौरान किसानों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
विज्ञापन

पूर्व ब्लाकप्रमुख बाबूलाल यादव ने कहा कि भाजपा शासन काल में किसानों व नौजवानों को कुचला जा रहा है। इसके बाद भी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी को पद पर बनाए रखा गया है। इससे किसानों में रोष है। कहा कि समाजवादी पार्टी ही किसानों व नौजवानों की सच्ची हितैषी है। सपा शासनकाल में किसान व नौजवान खुशहाल थे। प्रदेश में सपा की सरकारबनी तो किसानों व नौजवानों के हित में कार्य किए जाएंगे। सभा के अंत में कार्यकर्ताओं ने दीपक जलाकार लखीमपुर कांड में मृत किसानों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर राजकुमार जायसवाल, जलालुद्दीन अंसारी, प्रेमतिवारी, शशि यादव, कमलेश यादव, पारस यादव, नायब अहमद रिंकू, प्रेम यादव,ओमप्रकाश जायसवाल, हंसराज यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed