{"_id":"5ecc02078ebc3e902e76b761","slug":"health-fecility-in-chandauli-chandauli-news-vns5267123125","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासन के निर्देश पर जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं होंगी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शासन के निर्देश पर जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं होंगी शुरू
विज्ञापन
चंदौली। कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए अस्पतालों की स्थगित की गई आकस्मिक और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं को बहाल करने के बाद अब अन्य जरूरी चिकित्सा सुविधाओं को भी शुरू करने के निर्देश शासन ने दे दिए गए हैं। इसके चलते बहुत से लोगों के जरूरी आपरेशन भी कुछ समय से लंबित चल रहे थे, जिससे उनकी परेशानी बढ़ती जा रही थी। इससे लोगों को अब राहत मिलेंगी।
प्रमुख सचिव-स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने रविवार को प्रदेश के सभी जिला अधिकारियों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को पत्र भेजकर कहा है कि कोरोना वायरस का संक्रमण अभी चलते रहने की सम्भावना है। इसके चलते कुछ जरूरी चिकित्सा सुविधाओं को लंबे समय तक नहीं रोका जा सकता। इसलिए प्रदेश के सभी जिला चिकित्सालयों, संयुक्त चिकित्सालयों, महिला चिकित्सालयों ओर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के साथ ही निजी चिकित्सालयों में तत्काल जरूरी स्वास्थ्य सुविधाओं को शुरू किया जाए।
इस दौरान पूर्ण सावधानी और प्रोटोकाल का पालन करना अनिवार्य होगा। अस्पतालों को जिन जरूरी सेवाओं को शुरू करने को कहा गया है उनमें सर्जरी से संबंधित ओपीडी सेवाएं भी शामिल हैं, लेकिन सामान्य ओपीडी अभी स्थगित रहेगी।