फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Health facilities available to people

Health facilities available to people

Sun, 30 May 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Health facilities available to people
सदर ब्लाक के बनौली खुर्द गांव के लोगों ने इस बार 38 वर्षीय आशुतोष कुमार यादव को अपना प्रधान चुना है। आशुतोष छात्र राजनीति से ही समाज सेवा के कार्यों में जुटे रहे। पढ़ाई के दौरान आशुतोष ने सकलडीहा पीजी कालेज में उपाध्यक्ष का चुनाव लड़ा और बड़े अंतर से जीत हासिल की। नवनिर्वाचित प्रधान परास्नातक तक शिक्षा ग्रहण की है और उन्हें आगे भी समाज सेवा में ही रुचि है। गांव में अस्पताल के निर्माण का प्रयास करना और स्वच्छता उनकी प्राथमिकता है। उनका कहना है उनका कहना है कि सरकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को दिलाने के लिए मैं कृत संकल्पित हूं।
विज्ञापन

प्रधान आशुतोष कुमार यादव ने बताया कि वे निष्ठा और संकल्प के साथ गांव के विकास की सारे कार्यों को संपन्न करेंगे। लोगों ने इसी विश्वास के साथ उन्हें मत देकर काबिल बनाया है। कहा कि गांव में साफ सफाई सफाई स्वच्छता खुले में शौच मुक्त गांव उनकी प्राथमिकता में शामिल हैं। गांव की गलियों को सीसी तथा इंटरलॉकिंग कराने का कार्य करेंगे। साथ ही महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए स्वयं सहायता समूहों का गठन कराएंगे।
विज्ञापन

बनौली खुर्द गांव में बिजली के लटके और उलझे तार सबसे बड़ी समस्या हैं। जहां-तहां गलियों में और मुख्य रास्ते पर नीचे तक तार लटक रहे हैं। जिससे कभी भी खतरा हो सकता है। लोगों ने कई बार इसकी शिकायत भी संबंधित विभाग और अधिकारियों से की पर यह समस्या दूर नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनौली खुर्द गांव का समुचित विकास नहीं हो सका है। इस गांव में सीवर, जलभराव, खेल मैदान के अभाव, पेयजल की किल्लतों से भी लोग परेशान है। बरसात के दिनों में लोगों का कच्ची गलियों से गुजरना दुश्वार हो जाता है। आज भी गांव की अधिकांश गली कच्ची है।
गांव में विकास कार्य को गति देना मेेरा संकल्प है। कई ऐसे कार्य है जिन्हे पूरा कराने के लिए मैं संघर्ष करूंगा। स्वास्थ्य, शिक्षा और स्वच्छता के लिए हमेशा प्रयास करता रहूंगा और स्वयं सहायता समूह के गठन पर भी जोर रहेगा। आशुतोष कुमार यादव, प्रधान।

गांव में जलभराव की प्रबल समस्या है। गलियों में कीचड़ और साफ-सफाई का अभाव है। प्रधान को इस दिशा में ठोस पहल करना होगा। वृद्धजनों को पेंशन तथा जरूरतमंदों को आवास दिलाने पर ज्यादा फोकस करना चाहिए। लालचंद्र शर्मा, ग्रामीण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed