फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Health Department team visited Amra North village

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अमरा उत्तरी गांव का किया दौरा

Mon, 27 Sep 2021 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Health Department team visited Amra North village
चकिया। डायरिया प्रभावित अमरा उत्तरी गांव का सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों की टीम ने दौरा किया। इस दौरान टीम ने ग्रामीणों से स्वच्छता अपनाने की अपील की। बाद में टीम की ओर से गांव में ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव कराने के साथ दवाओं का वितरण किया गया।
विज्ञापन

अमरा उत्तरी गांव में डायरिया फैलने से विश्वकर्मा बस्ती निवासी बचौड़ी विश्वकर्मा के परिवार के 18 लोग बीमार हो गए थे। उन्हें इलाज चकिया जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। डायरिया का प्रकोप व्यापक रूप से न ले सके इसके लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों की टीम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास सिन्हा के निर्देश पर गांव का दौरा किया। इस दौरान चिकित्सकों ने गांव के विश्वकर्मा बस्ती में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया तथा निशुल्क दवाएं वितरित की। चिकित्सकों ने स्वच्छ जल का उपयोग करने, बासी भोजन से परहेज तथा स्वच्छता अपनाने पर जोर दिया। इस दौरान डॉ. विनोद गुप्ता सहित तमाम स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed