फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Health department alerted on information of fake vaccine arrival

नकली वैक्सीन आने की सूचना पर सतर्क हुआ स्वास्थ्य विभाग

Sun, 05 Sep 2021 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
Health department alerted on information of fake vaccine arrival
चंदौली। जनपद में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए चल रहा वैक्सीनेशन इन दिनों सिर्फ सरकारी अस्पतालों में किया जा रहा है।वहीं विश्व स्वास्थ संगठन की ओर से बाजारों में नकली वैक्सीन आने की सूचना मिलने के बाद जिले का स्वास्थ्य महकमा सतर्क हो गया है। हालांकि अभी तक जनपद में कहीं भी नकली वैक्सीन मिलने की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी दी है कि उसे इस साल जुलाई-अगस्त में भारत और युगांडा में नकली कोविशील्ड वैक्सीन मिली है। कोविशील्ड बनाने वाले सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने भीबाजार में नकली कोविशील्ड वैक्सीन होने की पुष्टि कर दी है। डब्ल्यूएचओ ने चेतावनी जारी कर कहा है कि नकली वैक्सीन लोगों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकती है। इसको गंभीरता से लेते हुए प्रदेश सरकार ने सभी सीएमओ को नकली वैक्सीन की निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। जिले का स्वास्थ्य महकमा भी इसे लेकर पूरी तरह से सतर्क हो गया है। डॉ वीपी द्विवेदी ने बताया कि जनपद में सरकारी अस्पताल को छोड़ किसी भी प्राइवेट हॉस्पिटल में वैक्सीन लगाने की सुविधा नहीं है। वैक्सीनेशन का कार्य सभी सरकारी अस्पतालों में पूरी सावधानी केसाथ किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed