फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Health checkup of patients in health fair

स्वास्थ्य मेला में मरीजों के स्वास्थ्य की हुई जांच

Tue, 19 Apr 2022 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Health checkup of patients in health fair
चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर फीता काटकर स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन करते भाजपा नेता सर्व? - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने और शासन की योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से विभिन्न ब्लाकों में स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। इसमें लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। वहीं स्टाल लगाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

शहाबगंज संवाददाता के अनुसार ब्लाक स्तरीय स्वास्थ्य मेला की शुरूआत मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक कैलाश खरवार और डीएम संजीव सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। विधायक और डीएम ने बाल विकास पुष्टाहार, स्वास्थ्य विभाग, आयुष विभाग, होम्योपैथी विभाग, पंचायत विभाग, नेहरू युवा केन्द्र विभाग, समाज कल्याण विभाग के स्टालों का निरीक्षण किया। इस दौरान आंगनबाड़ी विभाग की ओर से चयनित दो महिलाओं की विधायक ने गोद भराई की। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से चयनित आठ टीबी रोगियों को पोषण किट वितरित की। इस मौके पर डीएम संजीव कुमार सिंह ने कहा कि शासन द्वारा आमजन के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। अंत्योदय कार्ड धारक के परिजन का गोल्डन कार्ड बनाकर पांच लाख रुपये तक का निशुल्क इलाज प्रदान किया जा रहा है। आशा कार्यकर्ता महिलाओं व बच्चों का उचित परामर्श दे रहे हैं। वहीं बाल विकास पुष्टाहार विभाग की ओर से पौष्टिक खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष दीनानाथ, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह, प्रभारी एडीओ पंचायत चंद्रबलि सिंह, अमर सिंह, दिनेश यादव रहे। अतिथियों का स्वागत प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. हीरा सिंह ने और धन्यवाद ज्ञापन बीडीओ दिनेश सिंह ने किया। चहनियां संवाददाता के अनुसार स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य मेला का उद्घाटन सांसद प्रतिनिधि सर्वेश कुशवाहा और ब्लाक प्रमुख अरुण जायसवाल ने बाबा कीनाराम के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मेले में आयुर्वेद, मेडिसिन, होम्योपैथ, बाल विकास परियोजना, शिक्षा विभाग, एनसीडी, क्षय रोग, वैक्सीनेशन, कुष्ठ रोग, नशा निवारण केंद्र, आंख जांच केंद्र, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य विभाग के स्टालों पर लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर दवाएं दी गई। वहीं लोगों को शासन की योजनाएं समझाई गई। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी सतीश चंद्र त्रिपाठी, गोपालजी प्रसाद, डॉ. आरएन यादव, डॉ. अजय कुमार सिंह, डॉ. शिशिर, फार्मासिस्ट अजय सिंह, एफएसओ रमेश चंद , अवधेश यादव, सचिन सिंह, आरा रोशन, डॉ. रजनीश यादव, डॉ. सुनील कुमार, सुरेंद्र मौर्या, रामानंद उपाध्याय, माया उपाध्याय, सीमा खान रहे। संचालन अजय कुमार सिंह ने किया जबकि अतिथियों का स्वागत प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. संदीप कुमार किया। धानापुर संवाददाता के अनुसार कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य मेले में लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर दवाएं दी गई। मेले में पंद्रह स्टाल लगाए गए। मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह और विशिष्ट अतिथि प्रमुख अजय सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। इस मौके पर सुजीत जायसवाल, कमलाकांत मिश्र, अधीक्षक डॉ.जेपी गुप्ता, विजय बहादुर सिंह, डॉ. अंगराज, इम्तियाज, अनंत कुमार, अंशू सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed