{"_id":"61534cf38ebc3e09031cfb51","slug":"headmaster-suspended-after-photo-of-sleeping-on-chair-went-viral","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कुर्सी पर सोकर आराम फरमा रहे थे प्रधानाध्यापक, वायरल होने पर हुए निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कुर्सी पर सोकर आराम फरमा रहे थे प्रधानाध्यापक, वायरल होने पर हुए निलंबित
Tue, 28 Sep 2021 10:42 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 28 Sep 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
कुर्सी पर सोते हुए प्रधानाध्यापक की वायरल तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली जिले के धानापुर क्षेत्र के किशुनपुरा प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक की कथित रूप से कुर्सी पर सोते हुए फोटो वायरल होने के बाद मंगलवार को एबीएसए ने प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया। उन्होंने कहा कि फोटो की पहचान कराई जा रही है। सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल फोटो और खबरों के अनुसार सोमवार को कंपोजिट विद्यालय किशुनपुरा में कोविड टीकाकरण का शिविर लगा था, जिसमें गांव के लोग टीकाकरण करा रहे थे। गांव के ही एक व्यक्ति ने विद्यालय में देखा कि स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक कुर्सी पर बैठकर टेबल पर पैर फैलाकर सो रहे हैं। उसने इसकी फोटो खींच ली।
विज्ञापन
इसके बाद फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। एबीएसए राजेश चतुर्वेदी ने प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया और कहा कि फोटो की पहचान विद्यालय के शिक्षकों से कराई जाएगी। दोषी होने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन