फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Head-to-head collision between truck and auto, six passengers injured

ट्रक और ऑटो में आमने-सामने टक्कर, छह यात्री जख्मी

Fri, 03 Sep 2021 05:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 05:38 PM IST
विज्ञापन
Head-to-head collision between truck and auto, six passengers injured
पड़ाव। पं. दीनदयाल उपाध्याय वाराणसी मार्ग पर मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत डांडी गांव के समीप शुक्रवार की दोपहर में ट्रक ने सवारियों से भरे आटो में टक्कर मार दी। इस घटना में आटो सवार चालक सहित छह लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घायल सभी बिहार निवासी हैं और एक ही परिवार के हैं।
विज्ञापन

रसैल बिहार निवासी एक परिवार के पांच सदस्य वाराणसी से ट्रेन पकड़ने के लिए पीडीडीयू नगर को चले थे। दोपहर एक बजे ऑटो डांडी के समीप पहुंचा था कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना के बाद जब तक लोग जुटते ट्रक चालक वाहन लेकर भाग गया। इस घटना में आटो सवार अजय कुमार पासवान (25), मंटू (35), देवमूरत पासवान (55), मोहित (30), विमला देवी (50), प्रीति (30) और ऑटो चालक दुलहीपुर निवासी परवेज (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग जुट गए। लोगों ने सभी घायलों को पड़ाव स्थित लतीफ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। यहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं जलीलपुर पुलिस सूचना पाकर अस्पताल पहुंच गई। मोबाइल नंबर के आधार पर चिकित्सक डॉ. कलीम ने परिवार वालों को सूचित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed