फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Head for the siege of ration cards

राशन कार्ड के लिए प्रधान का किया घेराव

Wed, 20 May 2015 01:09 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 20 May 2015 01:09 AM IST
विज्ञापन
Head for the siege of ration cards
 क्षेत्र के ग्राम पंचायत लेढ़ुआपुर (शकूराबाद) के ग्रामीणों ने नया राशनकार्ड नहीं बनवाए जाने से नाराज होकर मंगलवार को ग्राम प्रधान कार्यालय पर प्रधान का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना रहा कि दो बार फार्म भरा गया। इसके पश्चात आन लाइन फार्म भी भरा गया, लेकिन अब तक राशन कार्ड बनवाए जाने की प्रक्रिया ग्राम प्रधान द्वारा शुरू नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन


 कहा कि अगर शीघ्र ही नया राशनकार्डं नहीं बनवाया गया तो हम लोग कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे। ग्रामीणों का कहना था कि प्रधान द्वारा हम लोगों से तीन माह पूर्व तीन बार नए राशन कार्ड बनवाने के लिए फार्म भरवाया गया
विज्ञापन
विज्ञापन


 जिसमें एक बार आन लाइन फार्म भी भरा गया था। तीन माह बीत जाने के बाद भी जब राशन  कार्ड बनवाने की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई तो ग्रामीण प्रधान गुफरान मोहम्मद सिद्दीकी से मिले और देरी होने का कारण जानना चाहा।

 ग्राम प्रधान जब ग्रामीणों को अपने उत्तर से संतुष्ट नहीं कर सके तो ग्रामीणों ने उनके कार्यालय पर ही उनका घेराव कर विरोध प्रदर्शन करने लगे।

अशोक यादव, हाजी जमालुद्दीन, मोइनुद्दीन, शमीम अहमद, अशरफ अली, इमरान अहमद, शमीम बाबू, बदरुद्दीन, बरसाती यादव, पंचम यादव, श्याम नारायण आदि ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि आन लाइन करने में हम लोगों का 50 से 60 रुपये खर्च हो गया


 लेकिन राशन कार्ड बनवाने की जगह ग्राम प्रधान दोबारा आन लाइन फार्म भरने के लिए दबाव बना रहे है। ग्रामीणों ने कहा कि या तो हम लोगों का नि:शुल्क आन लाइन फार्म भरवाने की व्यवस्था प्रधान करें या फिर पुराने भरे गए फार्म को स्वीकृत कराकर नया राशन कार्ड उपलब्ध कराने की व्यवस्था करें।


ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर प्रधान शीघ्र ही हमारी समस्या का हल नहीं निकालते तो हम लोग  जिलाधिकारी का भी घेराव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed