{"_id":"694453bc853a86314609fef0","slug":"he-used-to-give-location-from-bolero-in-front-cow-smuggling-was-done-from-pickup-in-the-back-chandauli-news-c-189-1-svns1010-140951-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: आगे बोलेरो से देता था लोकेशन, पीछे पिकअप से होती थी गो-तस्करी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: आगे बोलेरो से देता था लोकेशन, पीछे पिकअप से होती थी गो-तस्करी
विज्ञापन
पुलिस ने गोवंश तस्करी के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। कंदवा थाना पुलिस ने तलाशपुर मोड़ के पास जांच के दौरान दो मालवाहक पिकअप और एक बोलेरो वाहन जब्त किया। इन वाहनों से छह गोवंश बरामद किए गए और तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे इन गोवंश को मऊ जिले से लोड कर वध के लिए बिहार राज्य के रास्ते पश्चिम बंगाल ले जा रहे थे। वहां पर अच्छा मुनाफा मिलता है। पुलिस से बचने के लिए एक बोलेरो वाहन से लोकेशन दी जा रही थी।
कंदवा थाना पुलिस ने सूचना के आधार पर तलाशपुर मोड़ पर घेराबंदी की। जहां दो पिकअप वाहनों से छह गोवंश बरामद कर दो तस्करों मोदर (ककरैत, कंदवा) और इन्दल सरोज (सारवा, सरायलंखी, मऊ) को पकड़ा। कुछ दूरी पर पुलिस ने गोवंश वाहनों को लोकेशन देने के आरोप में बोलेरो वाहन के चालक शैलेन्द्र कुमार (परसपुरा, सरायलंखी, मऊ) को भी हिरासत में लिया। थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह ने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।