फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   He led the country to new heights

मोदी के नेतृत्व में देश नई ऊंचाई पर

Sun, 18 Sep 2016 01:05 AM IST
chandauli
chandauli Updated Sun, 18 Sep 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
He led the country to new heights
दुलहीपुर स्थित शंकर मंदिर के पास पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बच्चों संग केक काटते सकलडीहा विधायक सुशील सिंह - फोटो : chandauli
प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी का जन्मदिन शनिवार को पूरे जनपद में धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय सहित जगह-जगह विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर उनके दीर्घायु होने की कामना की। साथ ही केंद्र सरकार के कार्यों का बखान किया।
विज्ञापन


पीएम के जन्मदिन पर जिला अस्पताल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शशिशंकर सिंह के नेतृत्व में मरीजों में फल वितरित किया और प्रधानमंत्री के दीघार्यु होने की मंगल कामना की। वहीं क्षेत्रीय मंत्री दर्शना सिंह ने संडेहरा गांव में स्वच्छता अभियान के तहत महिलाओं को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया। जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश निरंतर नई ऊंचाईयां तय कर रहा है।  इस मौके पर डा. संजय कुमार, श्याम सुंदर गुप्ता, राजन सिंह, विनोद गुप्ता उपस्थित रहे। दूसरी ओर सुंडेहरा गांव में काशी क्षेत्र की मंत्री दर्शना सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सरकार की योजनाओं के बारे में ग्रामीण महिलाओं को जानकारी दी। इस अवसर पर पूनम चौहान, श्याम देवी, सुनरा देवी, जानकी, चन्द्रकला, शीला आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन


मुगलसराय में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य और व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश जायसवाल ने शनिवार को अपने  साथियों संग नगर सहित  सुभाष पार्क में विशेष सफाई की व्यवस्था की। इस  दौरान मोदी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। अंत में केक काटकर सभी को  बंधाईयां दी। वीआईपी गेट के समीप  भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटा और जमकर  आतिशबाजी की। इसके बाद राजकीय महिला  चिकित्सालया में मरीजों के बीच फलों  का वितण किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य  भैरवनाथ गुप्ता, राहुल  जायसवाल, अरूण मोदनवाल, सुधीर  चौहान, ओमप्रकाश गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर सकलडीहा विधायक सुशील सिंह ने शनिवार को दुलहीपुर में नन्हें मुन्ने  बच्चों संग केक काटकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिवस मनाया। केक को बच्चों में  वितरित किया गया। इस दौरान पर रिंकू तिवारी, अशोक सोनकर, सुनील विश्वकर्मा,  गोविंद केशरी, विनोद सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed