{"_id":"683de43a8a6442b45306426f","slug":"he-had-gone-to-lucknow-for-a-job-the-young-man-died-after-being-hit-by-a-train-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: नौकरी के सिलसिले में गया था लखनऊ, ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: नौकरी के सिलसिले में गया था लखनऊ, ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में पसरा मातम
Mon, 02 Jun 2025 11:34 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Mon, 02 Jun 2025 11:34 PM IST
सार
नौकरी के सिलसिले में लखनऊ जाकर वापस आ रहा युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। परिवार में मातम का माहौल है और जीआरपी ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक
विस्तार
स्थानीय रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर जीटीआर ब्रिज से कुछ आगे सोमवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। युवक चकिया के अमरा गांव का रहने वाला था और नौकरी के सिलसिले में लखनऊ गया था। सोमवार की सुबह वह ट्रेन से उतरा और रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। जीआरपी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
चकिया थाना के अमरा गांव निवासी और चकिया में स्टांप विक्रेता विनय उपाध्याय का पुत्र आशीष उपाध्याय (32) वाराणसी के बीएचयू में संविदा कर्मचारी था। वह काम के सिलसिले में लखनऊ गया था और सोमवार की सुबह वापस लौटा था। यहां किसी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। रेलकर्मियों की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को थाने पर ले आई।
विज्ञापन
जीआरपी की सूचना पर परिवार वाले भी स्टेशन पर पहुंच गए। जीआरपी पीडीडीयू निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि दो भाइयों में आशीष पहले नंबर पर था। छोटा भाई अभिनव सीमा सुरक्षा बल में जवान हैं। कहा कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं जवान बेटे की मौत से पिता गुमशुम दिखे वहीं घर में मां सहित परिवार के अन्य सदस्यों का रो रोकर हाल बेहाल रहा।
विज्ञापन