{"_id":"41c301a40f5ea4b808c7d7aea23a5114","slug":"harvest-burned-from-wire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तार खेत में गिरा, फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तार खेत में गिरा, फसल जली
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
Updated Thu, 09 Apr 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के सिसौरा गांव में बुधवार की दोपहर करीब साढ़े बारह बजे हाईटेंशन
विज्ञापन
तार टूटकर गिरने से खेत में कटने के लिए तैयार खड़ी दो किसानों की करीब ढाई
एकड़ गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई।
आग की लपटे देख प्राथमिक विद्यालय सिसौरा के प्रधानाध्यापक के शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पंपिंग सेट चलाकर किसी तरह आग पर काबू पाया।
बुधवार की दोपहर सिसौरा गांव निवासी संजय सिंह के खेत के ऊपर से गुजर रहा हाईटेंशन तार अचानक खेत में गिर गया। आग की तेज लपटें देख प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक जय कुमार सिंह शोर मचाते हुए खेत की ओर दौड़ पड़े, तब तक बकौड़ी, सिसौरा और गौंवाचावर गांव के हजारों लोग लाठी -डंडा और बाल्टी लेकर मौके पर पहुंच गए और आग पर किसी तरह काबू पाया।
लेकिन तब तक संजय सिंह की दो एकड़ और भोला उपाध्याय की सत्रह विस्वा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। संजय सिंह की खेत को बमेरिका राम और भोलानाथ उपाध्याय के खेत को विद्यासागर ने पेशगी पर लेकर खेती की थी। अब फसल जलने से उनके समक्ष भोजन की भी समस्या उत्पन्न हो गई है।
इस संबंध में सिसौरा ग्राम प्रधान पति चंद्रमा चौहान ने जिला प्रशासन से पीड़ित किसानों को अहेतुक सहायता राशि देने की मांग की है।