फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Harassment of women is degrading to civilized society

महिलाओं का उत्पीड़न सभ्य समाज के लिए अपमानजनक

Sat, 11 Dec 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Harassment of women is degrading to civilized society
शहाबगंज। कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ हो रहे लैंगिक उत्पीड़न को लेकर बायापुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शनिवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं को महिलाओं के साथ हो रहे उत्पीड़न की रोकथाम के बाबत जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. एके श्रीवास्तव ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया।
विज्ञापन

डा. रचना ने कहा कि कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ लैंगिक आधार पर उत्पीड़न किया जाता है जो सभ्य समाज के लिए अपमानजनक है। इसका कड़ाई से विरोध करना चाहिए। वार्डेन सुनीता पांडेय ने कहा कि कार्यस्थल पर कार्यरत महिलाएं मौका नहीं जिम्मेदारी होती हैं। वे भी पुरूषों के बराबर सम्मान की अधिकारी है। इन दिनों छोटी बच्चियों से लेकर बड़ी उम्र की महिलाओं के साथ उत्पीड़न हो रहा है। इसे रोकने के लिए ऐसी घटनाओं को विरोध करना होगा, तभी महिलाएं समानता का अधिकार प्राप्त कर सकेंगी। इस दौरान शशीकला, डा. रजनीश, डा. अमित जायसवाल, डा. विनोद, डा. विनय, आकांक्षा, रजंना राय, मीरा, विद्या, कुमारी, पंकज पांडेय, रामदुलार मिश्र, शिवम पांडेय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed