फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Hanuman ji's ganje cheka

हनुमान जी के गूंजे जयकारे

Wed, 12 Apr 2017 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ चंदौली
अमर उजाला ब्यूरो/ चंदौली Updated Wed, 12 Apr 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
Hanuman ji's ganje cheka
प्रतिमा के पास जुटे भक्त।
जिले में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई। बजरंग बली के दर्शन पूजन के लिए मंदिरों में भक्त उमड़े। इस दौरान पवन सुत की मनोहर छवि देखकर भक्त निहाल हो गए। विधि विधान से बजरंग बली की भव्य आरती उतारी गई। नगर के नई सट्टी स्थित दुर्गा हनुमान मंदिर पर वार्षिक शृंगार किया गया और शाम के वक्त भव्य आरती उतारी गई।     रामचरित मानस संघ की ओर से दो दिवसीय श्रीहनुमान जन्मोत्सव और रामचरित मानस संघ के दो दिवसीय वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन मंदिर पर चल रहे अखंड रामायण पाठ का समापन हुआ। सुबह में बजरंग बली, माता दुर्गा सहित अन्य देवी देवताओं की षोडशोपचार विधि से पूजन अर्चन किया गया और हवन किया गया। शृंगार के बाद बजरंग बली सहित अन्य अन्य देवी देवताओं के दर्शन के लिए लोगों की कतार लगी।
विज्ञापन

शाम को दो घंटे तक हनुमत नाम महायज्ञ हुआ और हनुमान जी के जयकारे लगाए गए। शाम सात बजे महाआरती के लिए भक्त एकत्र हुए। शाम साढ़े सात बजे सैकड़ों भक्तों ने सामूहिक रूप से हनुमानजी की महाआरती उतारी। घंट घड़ियाल के बीच आरती से माहौल भक्तिमय रहा।
विज्ञापन

इसके बाद भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इससे पहले सुबह से पहुंचे भक्तों ने दर्शन पूजन के बाद सुंदर कांड, हनुमत स्तवन, बजरंग बाण, हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके पूर्व  मंदिर को फूल माला, विद्युत झालर और गुब्बारों से आकर्षक ढंग से सजाया गया। यहां लाउडस्पीकर और साउंड बाक्स पर भक्तिगीतों का प्रसारण किए जाने से माहौल भक्तिमय रहा।  कई मंदिरों में रात में भी भजन कीर्तन के कार्यक्रम चलते रहे।     
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed