फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Hanging lock on cottage toilets, rural

Chandauli News: सामुदायिक शौचालयों पर लटक रहा ताला, ग्रामीण परेशान

Mon, 30 Oct 2023 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Hanging lock on cottage toilets, rural
धीना। बरहनी विकासखंड स्थित धीना क्षेत्र के कई गांव में बनने वाले सामुदायिक शौचालय तीन वर्ष बीतने के बाद भी आधे-अधूरे पड़े हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारियों की उपेक्षा के कारण इन गांवों के सामुदायिक शौचालयों का केवल ढांचा ही दिख रहा है। ताला न खुलने के कारण अभी तक ये शौचालय उपयोग में नहीं आए हैं। इससे ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन


गौर करने वाली बात यह है कि सरकारी आंकड़ों में इन सामुदायिक शौचालयों को पूर्ण मान लिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इन सामुदायिक शौचालयों की नियमित सफाई के नाम पर समूह की महिलाओं की ड्यूटी भी लगी है। इन महिलाओं को छह हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय व तीन हजार रुपये की सफाई की सामग्री का भी दी जा रही है। यह सरकारी धन का दुरुपयोग है। शिकायत करने पर विभागीय अधिकारी जांच करा कर कार्रवाई करने की बात करते हैं लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

सामुदायिक शौचालयों का निर्माण चार लाख 76 हजार रुपये की लागत से गांव की जनता की सुविधा के लिए शुरू कराया गया था। बावजूद इसके, कहीं ले आउट हुआ तो कहीं नींव तक का ही काम पूरा हो सका है। पंचायत चुनाव की घोषणा होने के बाद ग्राम प्रधानों के खाता संचालन पर रोक लगा दी गई। इसके बाद कुछ गांव के सामुदायिक शौचायलयों के निर्माण कार्य की जिम्मेदारी ब्लॉक के कर्मचारियों को दे दी गई। ब्लॉक के कर्मचारियों ने अधिकारियों की मिलीभगत से ऐसा कार्य किया कि तीन वर्ष बाद भी या तो शौचालय आधे अधूरे बने हैं यह फिर उपयोग में नहीं आते।
विज्ञापन
विज्ञापन




धन की कमी आ रही आड़े

ग्राम सभा डेढ़गावां व खझरा के सामुदायिक शौचालय अभी भी आधे अधूरे हैं। ब्लॉक के अधिकारियों ने ग्राम प्रधानों पर कार्य पूर्ण करने का दबाव बनाया तो कुछ प्रधानों ने कार्य शुरू कराया पर ब्लॉक से पैसा न मिलने पर आधा-अधूरा छोड़ दिया है। डेढ़गावां के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजू सिंह का कहना है कि ब्लॉक के अधिकारी पैसा नहीं दे रहे हैं तो कार्य कैसे पूरा कराया जाए।


शौचालयों पर ताला लटकने का मामला संज्ञान में नहीं आया है। यदि ऐसा है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। - राजेश नायक, बीडीओ बरहनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed