फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Handmade Rakhi sent to Prime Minister and Chief Minister...

42 हजार नकदी सहित आभूषण व मोबाइल ले उड़े चोर

Thu, 23 Jul 2020 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Handmade Rakhi sent to Prime Minister and Chief Minister...
कंदवा। थाना क्षेत्र के कोदई गांव में बुधवार की रात बारजा से होकर एक घर में घुसे चोरों ने 42 हजार रुपए नकदी सहित आभूषण और मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया। बृहस्पतिवार की सुबह चोरी की जानकारी होने पर भुक्तभोगी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर चोरी का शीघ्र खुलासा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी रामप्रवेश, हरिकेश, जितेंद्र और अनिल बुधवार की रात खाना खाने के बाद घर में सो रहे थे। दो भाई छत पर और दो भाई नीचे सोए हुए थे। रात के किसी समय चोर बारजे के सहारे घर में प्रवेश कर गए। भुक्तभोगी अनिल के अनुसार रामप्रवेश के कमरे में रखें आलमारी का ताला तोड़कर चोरों ने सोने का मांगटीका, लॉकेट नथिया, झुमका, पायल, पैजनी सहित अन्य सोने के आभूषण और पांच हजार नकद व जितेंद्र के कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर सोने की सिकड़ी, मंगलसूत्र, लॉकेट, नथिया, बाली सहित अन्य सोना-चांदी के आभूषण व 22 हजार रुपए नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोर इतने पर भी नहीं रुके। चोरों ने हरिकेश के कमरे से 15 हजार रुपये नकद व मोबाइल पर भी हाथ साफ कर दिया। सुबह नींद खुलने पर घर के सदस्यों ने बिखरा सामान और टूटी अलमारी देखी तो वे सन्न रह गए। आस पास खोजबीन की तो गांव के उत्तर तरफ सिवान में एक ही स्थान पर एक अटैची व दो बक्सा सहित साड़ियां और कपड़े बिखरे मिले। भुक्तभोगी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर पीड़ितों को चोरी के खुलासा का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed