{"_id":"6117dd378ebc3edfb3506f24","slug":"handloom-exhibition-inaugurated-chandauli-news-vns6060637173","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडलूम प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैंडलूम प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर अब यात्री खादी के कपड़े सहित खादी ग्रामोद्योग से जुड़े उत्पाद खरीद सकेंगे। इसके लिए शनिवार को रेलवे स्टेशन पर खादी प्रदर्शनी स्टाल लगाया गया। इसका उद्घाटन डीआरएम राजेश कुमार पांडेय ने फीता काट कर किया।
भारत की स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने पर मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव अभियान के तहत आत्मनिर्भर भारत के प्रतीक स्वरूप खादी/हैंडलूम के एक प्रदर्शनी सह बिक्री स्टॉल रेलवे स्टेशन पर लगाया गया है। जंक्शन के कॉनकोर्स एरिया में स्थित खादी/हैंडलूम का यह स्टॉल मंडल के वाणिज्य विभाग के सहयोग से खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग की ओर से लगाया गया है। यह स्टाल 22 अगस्त तक रहेगा। इस मौके पर डीआरएम ने कहा कि देश की आजादी में खादी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। अमृत महोत्सव में यात्री खादी के बारे में जान सकेंगे वहीं खादी ग्रामोद्योग से जुड़े उत्पाद खरीद सकेंगे। इस मौके पर वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक रूपेश कुमार, वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी अजित कुमार, खादी ग्रामोद्योग से जुड़े समरनाथ यादव, भागवत नरायन चौरसिया रहे।