फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Handed out a letter to the EO to resolve the problems of the city

नगर की समस्याओं के समाधान के लिए ईओ को पत्रका सौंपा

Thu, 10 Sep 2020 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Handed out a letter to the EO to resolve the problems of the city
पीडीडीयू नगर। नगर के विभिन्न वार्डो में नाली, सड़क, पानी से जुड़ी समस्याओं का समाधान नहीं होने पर नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख के नेतृत्व में नगर पालिका कार्यालय पहुंचककर ईओ को पत्रक सौपा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने चेताया कि समास्याओं का समाधान नहीं होने पर कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में समस्याओं को लेकर बुधवार को पूर्व ब्लाक प्रमुख बाबूलाल यादव के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में सपा कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका कार्यालय पहुंच कर ईओ से मिलकर समस्याओं के बाबत पत्रक सौंपा। चेताया कि जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो हम कार्यकर्ता उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।सपा नेता बाबूलाल यादव ने पत्र के माध्यम से कहा कि नगर के 25 वार्डों में सफाई का व्यवस्था मुकम्मल नहीं हो पा रहा है। वार्डों में जल निकासी, पेयजल, सड़क, हैंडपंप आदि की व्यवस्था समुचित नहीं है ।मुख्य मार्गों पर जलजमाव से आवागमन बाधित हो रहा है। नालियां खराब पड़ी हुई है ।सपा के सभासदों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। चेताया कि इसमें सुधार नहीं हुआ तो हम सपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे ।पत्रक सौंपने वालों में मुख्य रूप से ब्लाक प्रमुख महेंद्र पासवान, पूर्व चेयरमैन राजकुमार जायसवाल, विधानसभा अध्यक्ष जलालुद्दीन, पारस यादव कमलेश यादव, संजय नटर,राजकुमार कनौजिया, सतीश मौर्य, सिकंदर पासवान, प्रेम नाथ तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed