फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Hand over 22 lakh checks to the martyr's family

शहीद के परिवार को सौपें 22 लाख चेक

Tue, 12 May 2020 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Hand over 22 lakh checks to the martyr's family
पड़ाव के बहादुरपुर में शहीद अवधेश की माता-पिता को 11 लाख रुपये का चेक देते डीएम नवनीत सिंह चहल। - फोटो : CHANDAULI
पड़ाव। पुलवामा हमले में शहीद हुए अवधेश यादव के परिवार वालों को लोक निर्माण विभाग वाराणसी की ओर से एकत्र की गई 22 लाख रुपये का चेक सौंपा गया। डीएम नवनीत सिंह चहल ने बहादुरपुर स्थित पैतृक आवास पर पहुंच कर जहं शहीद के पिता को 11 लाख रुपये का चेक सौंपा। वहीं अवधेश की पत्नी शिल्पी के सैयदराजा के वंशीपुर स्थित मायके पहुंच कर 11 लाख रुपये का चेक सौंपा। इस दौरान पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता ने शहीद के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके माता पिता को अंगवस्त्रम भेंट कर उनके घर को जाने वाले मार्ग को बनवाने और शहीद के नाम पर प्रवेश द्वार बनवाये जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को आतंकियों ने सीआरपीएफ की गाड़ी पर हमला किया था। जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे। इसमें चंदौली जनपद के बहादुरपुर गांव निवासी अवधेश यादव भी शामिल थे। अवधेश की शहादत के बाद उनके पैतृक आवास पर अधिकारियों से लेकर मंत्रियों और विधायकों ने पहुंचकर खूब आश्वासन दिए थे। जिसमें गांव में प्रवेश मार्ग पर शहीद के नाम पर प्रवेश द्वार व उनके घर तक जाने वाले मार्ग को सीसी रोड बनवाना शामिल था। मंगलवार को पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता एके अग्रवाल, जिलाधिकारी चंदौली नवनीत सिंह के साथ शहीद के पैतृक आवास पर पहुंचे। इस दौरान पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से एकत्र किए गए 11 लाख रुपये का चेक जिलाधिकारी ने उनके माता-पिता को सौंपा। इसके बाद अधिकारियों की टीम वंशीपुर पहुंची और अवधेेश की पत्नी शिल्पी को 11 लाख रुपये का चेक सौंपा। इस मौके पर अधिशासी अभियंता एके अग्रवाल, देवेंद्र पाल, शिवाश्रय यादव, पूर्व प्रधान वीरेंद्र यादव, लेखपाल सलमान खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed