{"_id":"5d2cd4ef8ebc3e6d0a3def61","slug":"hajj-chandauli-news-vns472876137","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंप में 155 हज यात्रियों का किया गया टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंप में 155 हज यात्रियों का किया गया टीकाकरण
Tue, 16 Jul 2019 10:05 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 10:05 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेमरा स्थित संत अल हनीफ एजुकेशनल सेंटर में सोमवार को प्रदेश हज सेवा समिति की ओर से हज तरबियती व टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हज कमेटी ऑफ़ इंडिया के सदस्य व वाराणसी इंबार्केशन केंद्र के कोऑर्डिनेटर डॉ. इफ्तिखार अहमद जावेद व विशिष्ट अतिथि जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रमेश चंद रहे। कैंप में 155 हज यात्रियों का रजिस्ट्रेशन व टीकाकरण कर उन्हें हज गाइड व हेल्थ कार्ड दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हाफिज अरकान ने की।
विज्ञापन
डॉ .जावेद ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार हज यात्रियों के प्रति बेहद संवेदनशील है। केंद्र सरकार हाजियों की सेवा के लिए हज कोऑर्डिनेटर, हज ऑफिसर, चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ के साथ दवा आदि सऊदी अरब भेज रही है। प्रदेश हज सेवा समिति के अध्यक्ष वसीम अहमद ने कहा कि हज की यात्रा पर जाने वाले जायरीनों की सेवा करना अच्छा माना जाता है। मास्टर हज ट्रेनर अब्दुल रहमान ने यात्रियों को घर से लेकर एयरपोर्ट तक के सफर के बारे में बताया। ट्रेनर कारी मोहम्मद मुश्ताक ने मदीना शरीफ की जियारत व मो. इमरान ने हज से वापसी की तैयारियों के बारे में बताया।
विज्ञापन
एनडीआरएफ की टीम के मास्टर ट्रेनर धर्मेंद्र कुमार पांडेय, इंसपेक्टर मिथिलेश कुमार और उनकी टीम ने आपदा प्रबंधन की जानकारी दी। अंत में हज यात्रियों को मेनिनगोकॉकल, मेनिनजाइटिस व सीजनल इन्फ्लुएंजा वैक्सीन का टीकाकरण कर ओरल पोलियो ड्राप पिलाया गया। इस मौके पर कैंप प्रभारी निजामुल हक़, सेराज अहमद फारूकी, रेयाज अहमद अंसारी, जियाउद्दीन अंसारी, मो.सुहैल, बेलाल अंसारी, हामिद, सफीर, एहतेशाम, इमरान, शमीम, जावेद, माजिद, शाहिद, जीशान, मो. शाहजहाँ, शीरीन, शबीना आदि मौजूद रहे। संचालन मोहम्मद इमरान व धन्यवाद ज्ञापन साजिद खान ने किया।
विज्ञापन