फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Hail fell with rain, damage to crops

बारिश के साथ गिरे ओले, फिर बदला मौसम का मिजाज

Thu, 13 Jan 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Hail fell with rain, damage to crops
पीडीडीयू नगर। जनपद में बुधवार को मौसम ने एक बार फिर करवट बदली। सुबह से आसमान पर बादल छाए रहे और दोपहर में बारिश के साथ कई स्थानों पर ओले गिरे। इससे मौसम फिर से सर्द हो गया। बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलती रहीं। ओले गिरने के कारण जहां फसलों को नुकसान पहुंचा। वहीं क्रय केंद्रों पर खुले में रखे धान के बोरे पानी में भींगकर बर्बाद हो गए। सुबह का न्यूनतम तापमान नौ व दिन का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा।
विज्ञापन

एक दिन पूर्व मंगलवार को दिन भर धूप खिली रहने के बाद बुधवार को सुबह से ही बादल मंडराने लगे थे। दोपहर के डेढ़ बजे के करीब मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक हुई बारिश के बाद मौसम सर्द हो गया। बारिश के साथ कई स्थानों पर तेज हवा भी चलती रही। वहीं बारिश होने से जहां नगर में कई जगह जलभराव हो गया वहीं दलहनी व तेलहनी की फसलों को नुकसान भी पहुंचा। कई धान क्रय केंद्रों पर खुले में रखे धान भींग गये। घने बादलों के कारण अंधेरा छाया रहा।
विज्ञापन

कंदवा। क्षेत्र में दोपहर को गरज, चमक व तेज बारिश के साथ ओले भी पड़े। करीब आधे घंटे तक तेज हवा के साथ हुई मूसलाधार बारिश के दौरान पांच मिनट तक ओले भी गिरे। इससे किसानों में रबी की फसल खराब होने की आशंका सताने लगी है। बारिश के दौरान अंधेरा जैसा छाया रहा। जब तक किसान कुछ समझ पाते बूंदाबांदी होने लगी और देखते ही देखते तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ ओले पड़ने से सरसों, मटर, चना, मसूर, गेहूं सहित तिलहनी व दलहनी की अन्य फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। वहीं कई स्थानों पर खलिहानों और कई क्रय केंद्रों पर खुले में रखा सैकड़ों एकड़ खेत का धान भी बारिश से भींगकर बर्बाद हो गया। क्षेत्र के पिपरी स्थित धान क्रय केंद्र पर बोरे में भरकर रखा धान पानी में भींग गया। केंद्र व्यवस्थापक की ओर से बोरों को तिरपाल से ढंकने की कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। क्रय केंद्र के परिसर में भी पानी भरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंदवा। क्षेत्र के चारी गांव बुधवार की दोपहर बाद तीन बजे तेज हवा और बारिश के बीच ट्रैक्टर ट्राली पर शीशम का पेड़ गिरने से ट्राली क्षतिग्रस्त हो गई। संयोग अच्छा था कि ट्राली पर कोई नहीं था। गांव निवासी भान सिंह की ट्रैक्टर ट्रॉली घर के बाहर खड़ी थी। तेज हवा के कारण सरकारी खलिहान में लगा एक शीशम का पेड़ ट्रैक्टर ट्राली पर गिर गया। इससे ट्राली क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed