{"_id":"68cdabe0fbf267b69d00e308","slug":"had-the-police-been-active-after-the-first-robbery-the-headmasters-life-could-have-been-saved-chandauli-news-c-190-1-ana1001-148546-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: पहली लूट के बाद सक्रिय होती पुलिस तो बच सकती थी प्रधानाध्यापक की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: पहली लूट के बाद सक्रिय होती पुलिस तो बच सकती थी प्रधानाध्यापक की जान
विज्ञापन
बलिया। उभांव थाने से महज 400 मीटर की दूरी पर प्रधानाध्यापक देवेंद्र यादव से लूट और गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आजमगढ़ कोतवाली पुलिस ने लखरांव से मुठभेड़ में बदमाश शिवम यादव निवासी बड़हलगंज (गोरखपुर) को गिरफ्तार किया है।
प्रधानाध्यापक के मामले का खुलासा करने के लिए डीआईजी के निर्देश पर गठित चार टीमें प्रयासरत हैं। इसी बीच आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में बदमाश शिवम यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि आजमगढ़ के साथ ही उभांव थाना क्षेत्र में हुई लूट में शिवम यादव शामिल था। पुलिस उक्त बदमाश से पूछताछ कर रही है। उसके निशानदेही पर आजमगढ़ व गोरखपुर और देवरिया में कुछ अहम सुराग मिले हैं।
मुजौना साहुनपुर के पास लूट- हत्याकांड के ठीक एक घंटे पहले ही बदमाशों ने बिठुआ नहर पर भी लूट की घटना को अंजाम दिया था। यहां भी पीड़िता शिक्षका थी। जिसने डायल 112 पर घटना की सूचना पुलिस को दी थी लेकिन समय रहते उभांव पुलिस सक्रिय नहीं हुई। चर्चा है कि अगर पहली घटना के बाद ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया होता तो बदमाश दूसरी घटना करने का दुस्साहस नहीं करते। जिससे निश्चय ही देवेंद्र यादव की जान भी बच जाती।
विज्ञापन
इस बाबत सीओ आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें लगी हैं। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। लापरवाही की जांच की जाएगी और कोई दोषी मिला तो कार्रवाई तय है। आजमगढ़ में गिरफ्तार बदमाश उभांव थाना क्षेत्र में कुछ लूट की घटनाओं में शामिल रहा है। उससे पूछताछ की जा रही है।