फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Guwahati- Bikaner Express collided with a tractor trolley

ट्रैक्टर ट्राली से टकराई गुवाहाटी- बीकानेर एक्सप्रेस

Mon, 14 Dec 2015 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Mon, 14 Dec 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
Guwahati- Bikaner Express collided with a tractor trolley
गुवाहाटी से बीकानेर जा रही गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस रविवार  की सुबह
विज्ञापन
सवा नौ बजे दानापुर मंडल के बक्सर और चौसा रेलवे स्टेशनों के बीच पवनी कमरपुर हाल्ट के निकट ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई।

इससे जहां ट्रैक्टर  ट्राली के परखचे उड़ गए, वहीं ट्रेन के एक एसी कोच का पहिया बेपटरी हो गया। इसके  चलते मुगलसराय पटना रूट पर करीब एक दर्जन ट्रेनों  का परिचालन पूरी तरह ठप हो गया। मुगलसराय से  पहुंची एआरटी और दानापुर मंडल के कर्मचारियों ने दिन में करीब दो बजे  कोच को पटरी पर रखा।

इसके बाद ट्रेन चौसा स्टेशन पहुंची। तब जाकर ट्रेनों का परिचालन आरंभ हो सका। हालांकि डाउन  ट्रैक पर करीब 11 बजे परिचालन शुरू हो गया था।


दानापुर मंडल के अंतर्गत  बक्सर और चौसा रेलवे स्टेशनों के बीच पवनी कमरपुर हाल्ट के समीप ट्रैक पर गिट्टी भरने का कार्य चल रहा था। करीब सवा नौ बजे वहां से गुजर रही 15632 अप  गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस पोल संख्या 668 / 17 के समीप गिट्टी गिराने के लिए खड़े ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई।

इससे एसी थ्री बोगी बी-1 का दाएं तरफ का एक पहिया बेपटरी हो गया तथा  चार अन्य कोचों के पायदान भी क्षतिग्रस्त हो गए। चालक और गार्ड ने घटना की सूचना दानापुर  मंडल के अधिकारियों को दी।

 दानापुर मंडल के अधिकारियों की सूचना पर मुगलसराय से एआरटी लगभग एक बजे पहुंची और एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद  कोच को पटरी पर पहुंचाया। इस बीच ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी रहीं।

डाउन ट्रैक पर पहली ट्रेन करीब 11 बजे 12402 डाउन मगध एक्सप्रेस तथा  अप ट्रैक पर पहली ट्रेन करीब दो बजे 12142 अप लोकमान्य सुपरफास्ट एक्सप्रेस  रवाना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed